पंजाब में नशा तस्करी पर कार्रवाई, फिरोजपुर में 10 पैकेट हेरोइन मिली; दो दिन में 21 किलो बरामद

Date:

फिरोजपुर
फिरोजपुर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक नशा तस्करी की एक और घटना सामने आई है। फिरोजपुर पुलिस और सीमा सुरक्षा बल ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई हेरोइन के 10 पैकेट बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि ड्रोन सीमा से करीब 10 किलोमीटर दूर फिरोजपुर शहर के नजदीक हेरोइन की खेप गिराकर गया था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शहर में सक्रिय भारतीय तस्करों ने पाकिस्तान से हेरोइन की यह खेप मंगवाई थी। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने बरामद हेरोइन को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, खेप मंगवाने और इसे आगे सप्लाई करने में शामिल संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार को भी पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से करीब 11 किलो हेरोइन गिराई गई थी, जिसे बीएसएफ और पुलिस ने बरामद कर लिया था। लगातार दो दिनों में फिरोजपुर के शहरी इलाके में करीब 21 किलो हेरोइन की बरामदगी से सीमा पार से नशा तस्करी की चुनौती एक बार फिर सामने आई है। सुरक्षा एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े लोगों का पता लगाने में जुटी हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

School Holidays 2026: दशहरा पर 17 से 26 अक्टूबर तक बंद रहेंगे स्कूल, जानें अपने राज्य का अवकाश कैलेंडर

पटना  दशहरा और दुर्गा पूजा को लेकर स्कूलों में छुट्टियों...

दशहरे पर भोपाल में भारी वाहनों की नो-एंट्री, दोपहर 2 बजे से लागू होंगे नए ट्रैफिक नियम

भोपाल  भोपाल में मंगलवार, 20 अक्टूबर को दशहरा पर्व के...