CG: राजनांदगांव में दो क्लीनिकों पर छापेमारी, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से हड़कंप

Date:

गंडई/पंडरिया/राजनांदगांव.

केसीजी जिले में कथित झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. अनिल कुमार शुक्ला की चेतावनी के बाद विभागीय टीम ने वनांचल क्षेत्र के साल्हेवारा और खादी में संचालित दो क्लीनिकों का औचक निरीक्षण किया।

जांच के दौरान आवश्यक वैधानिक दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने की जानकारी सामने आई है। संबंधित क्लीनिक संचालकों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की जांच के दौरान खादी स्थित राकेश वर्मा के वर्मा क्लीनिक में बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाइयां मिलने की जानकारी सामने आई है। इनमें स्टेरॉयड और हाई डोज एंटीबायोटिक दवाइयां भी शामिल बताई गई हैं। इसके बाद दवाइयों के स्रोत, भंडारण, उपयोग और वितरण से संबंधित नियमों की जांच का विषय महत्वपूर्ण हो गया है।

विभागीय जानकारी के अनुसार जांच दल ने साल्हेवारा क्षेत्र में राकेश वर्मा के वर्मा क्लीनिक तथा खुशबू उइके द्वारा संचालित उइके क्लीनिक का निरीक्षण किया। इस दौरान आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता की जांच की गई। दस्तावेज नहीं मिलने के बाद संबंधित संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गुरुग्राम में S-4 मकानों को राहत, 62 नक्शे मंजूर और 8,602 को OC जारी

गुरुग्राम. स्टिल्ट पार्किंग प्लस चार मंजिल (एस 4) के निर्माण...

गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

गोरखपुर विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की प्राचीन परंपरा,...

CG: गाय का कटा सिर मिलने से हड़कंप, आरोपी की दुकान पर प्रशासन की कार्रवाई

राजनांदगांव. गौरीनगर में गाय का कटा सिर मिलने के बाद...