टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के आरोपी दिल्ली होकर नेपाल भागने की फिराक में थे, कोटा पुलिस ने दबोचा

Date:

 कोटा
 बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में कोटा सिटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। कोटा एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि तीनों आरोपी पुणे-जयपुर एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि फायरिंग के मामले में शामिल मुख्य संदिग्ध ट्रेन से कोटा पहुंचने वाले हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने महज 15 मिनट में ट्रेन में घेराबंदी कर तलाशी ली और तीनों को पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी रेहान उर्फ सुक्का, बिहार के बेगूसराय निवासी ऋतिक कुर्मी उर्फ रोशन और एक नाबालिग के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि ऋतिक पिछले कुछ वर्षों से मुंबई में रह रहा था। तीनों को अब मुंबई पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है। Tiger Shroff Firing Live Update

दिल्ली होते हुए नेपाल भागने की थी योजना
एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों की योजना दिल्ली पहुंचने और वहां से नेपाल भागने की थी। पुलिस ने उन्हें कोटा रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लिया। हालांकि, फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियार अभी बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाएगी कि हथियार कहां हैं और वारदात के बाद उनका क्या किया गया।

अनिल पंडित के संपर्क में था रेहान
एसपी के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि रेहान उर्फ सुक्का, अनिल पंडित के संपर्क में था। अनिल पंडित को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया गया है। पुलिस इस संपर्क और फायरिंग की घटना के बीच संबंधों की जांच करेगी। मुंबई पुलिस की टीम कोटा पहुंच गई है और आरोपियों को उसे सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।

बता दें कि यह घटना 18 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे हुई, जब टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में फुटबॉल ग्राउंड से कार से वापस लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने पिस्तौल से गाड़ी पर फायरिंग की, जिसमें ड्राइवर घायल हो गया। फायरिंग के दौरान वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शूटर जब फायरिंग कर रहे थे, उस समय अभिनेता टाइगर को थोड़ा समय मिला और वो आगे की तरफ झुक गए। इसी वजह से उन्हें गोली नहीं लगी। वहीं, उन्हें शीशे का टुकड़ा लगा था, जिस वजह से उन्हें चोट लगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को...

राजस्थान में भ्रष्टाचार पर सख्ती, रिश्वत मांगने के आरोपी पुलिस कांस्टेबल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं

जयपुर राजस्थान में रिश्वतखोर अधिकारियों और कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ने...

पेरिस में लॉन्च होंगे पंजाबी सफेद छोले और राजमा, विदेशी बाजारों में बढ़ेगा कारोबार

चंडीगढ़. पंजाब के कृषि क्षेत्र का विश्व स्तर पर विस्तार...