अमित शाह पर अरविंद केजरीवाल का तंज, कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल

Date:

चंडीगढ़.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मंगलवार, 20 अक्टूबर को दशहरे के दिन पंजाब दौरे से पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा है।

केजरीवाल ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दूसरे राज्यों की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए और पंजाब आकर सुरक्षा व्यवस्था पर ज्ञान देने को लेकर भाजपा को घेरा। उन्होंने गैंग्स्टर लॉरेंस बिश्नोई का जिक्र करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला।

केजरीवाल ने अपनी पोस्ट में लिखा-
""अपने राज्यों में इनसे कानून व्यवस्था संभलती नहीं। देश के सबसे बड़े गैंगस्टर को इन्होंने अपना दामाद बनाया हुआ है और उसे भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपराध करने की सारी सहूलियत दी हुई हैं। और कल ये पंजाब आयेंगे कानून व्यवस्था पर ज्ञान देने। पंजाब के लोगों को पता है कि इन्हें वोट देना इनके दामाद को पंजाब में न्योता देने जैसा होगा।""

केजरीवाल की इस टिप्पणी को अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले भाजपा पर राजनीतिक हमला माना जा रहा है। पंजाब में नशे और गैंगस्टरवाद का मुद्दा पहले से ही राजनीतिक बहस के केंद्र में है। ऐसे में केजरीवाल ने दूसरे राज्यों में गैंगस्टरों की गतिविधियों को लेकर भाजपा को घेरने की कोशिश की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को...

राजस्थान में भ्रष्टाचार पर सख्ती, रिश्वत मांगने के आरोपी पुलिस कांस्टेबल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं

जयपुर राजस्थान में रिश्वतखोर अधिकारियों और कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ने...

पेरिस में लॉन्च होंगे पंजाबी सफेद छोले और राजमा, विदेशी बाजारों में बढ़ेगा कारोबार

चंडीगढ़. पंजाब के कृषि क्षेत्र का विश्व स्तर पर विस्तार...