सीतामढ़ी
रक्सौल से मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) के लिए एक नई सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की मांग स्थानीय यात्रियों, प्रवासियों और विभिन्न संगठनों द्वारा जोर-शोर से उठाई जा रही है।
स्थानीय लोगों में शिक्षक विजय कुमार, व्यवसाई सुशील कुमार, फिल्म जगत से जुड़े डायरेक्टर प्रभात भूषण व विजय राय सहित दर्जनों लोगों ने प्रेस के माध्यम से उक्त ट्रेन की नियमित परिचालन कराने की मांग किया है।
प्रस्तावित रूट एवं प्रमुख स्टेशन
स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रेन रक्सौल से बैरगनिया, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर → हाजीपुर → पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन → प्रयागराज, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी → खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण व थाने अपनी ठहराव करते हुए मुंबई एलटीटी पहुंचे।
लोगो ने यह भी बताया कि यह एक रूट का सुझावात्मक है। अंतिम मार्ग, ठहराव और परिचालन संबंधी निर्णय रेलवे द्वारा लिया जाएगा।
रेल यात्रियों का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण रक्सौल, सीतामढ़ी और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग रोजगार, शिक्षा और व्यापार के सिलसिले में मुंबई आते-जाते हैं।
वर्तमान में इस रूट पर मुंबई के लिए चलने वालीं कर्मभूमि नामक एक ट्रेन की परिचालन कराई जाती है, जिसकी सभी कोच जनरल है। चलने वाली इस चुनिंदा ट्रेन में भी अत्यधिक भीड़ और लंबी भीड़ रहती है, जिसके कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
प्रमुख मांगें और कारण
यात्रियों की भारी भीड़ सीतामढ़ी और रक्सौल क्षेत्र से मुंबई के लिए सफर करने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे मुजफ्फरपुर व पटना जैसे जगहों से नियमित ट्रेनों में बर्थ मिलना बेहद कठिन हो जाता है।
त्योहारों और छुट्टियों में संकट
छठ, दीपावली, होली और गर्मियों की छुट्टियों के दौरान स्थिति और भी विकट हो जाती है, जिससे यात्रियों को मजबूरन महंगी बसों या फ्लाइट्स का सहारा लेना पड़ता है।
नियमित और बेहतर सुविधा की आस
लोगों का मानना है कि यदि रक्सौल से सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर के रास्ते मुंबई एलटीटी के लिए एक नई नियमित सुपरफास्ट ट्रेन का परिचालन शुरू किया जाए, तो इससे न केवल यात्रियों को सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा, बल्कि इस क्षेत्र के लोगों को देश की आर्थिक राजधानी तक पहुंचने में भी बड़ी राहत मिलेगी।
क्षेत्र के रेल यात्रियों ने रेलवे बोर्ड और पूर्व मध्य रेल प्रशासन से इस मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए जल्द ही नई सुपरफास्ट ट्रेन के संचालन की दिशा में कदम उठाने की अपील की है।

