पंजाब में आतंकी साजिश का पर्दाफाश, ISI से जुड़े 5 आरोपी गिरफ्तार

Date:

अमृतसर.

अमृतसर रूरल पुलिस ने त्यौहारों के बीच पंजाब को देहलाने की कोशिश को नाकाम कर दिया है। लोपोके क्षेत्र में हथियारों और विस्फोटक सामग्री की तस्करी से जुड़े मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी ISI का हाथ भी सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपित कथित तौर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से इंटरनेट काल के जरिये संपर्क में थे। वे ड्रोन के माध्यम से हथियार, गोला-बारूद, हथगोले और अन्य विस्फोटक सामग्री मंगवाकर पंजाब के विभिन्न गांवों, कस्बों और शहरों में आपराधिक तत्वों तक पहुंचाते थे। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने इस कार्रवाई की जानकारी अपने एक्स हैंडल पर साझा की है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे। ये तस्कर कथित तौर पर अवैध हथियारों की आपूर्ति करते थे, जिन्हें आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस अब  नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।

छेहरटा और लोपोके थाने में FIR दर्ज
इस मामले में पुलिस थाना छेहरटा और लोपोके में FIR दर्ज की गई हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनके तार कहां-कहां जुड़े हुए हैं। जांच में हथियारों और नशे की सप्लाई के स्रोतों के साथ-साथ नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों का भी पता लगाया जा रहा है।

नशा-हथियार तस्करी के नेटवर्क पर कार्रवाई
पंजाब पुलिस का कहना है कि राज्य में नशा तस्करी, अवैध हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी तथा संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का लक्ष्य ऐसे नेटवर्क को खत्म कर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

6 दिन में मस्जिद तोड़ने का आदेश, ओवैसी ने जताया विरोध; अब हाईकोर्ट का रुख करेंगे

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास 7 लोक...

बेटी के जन्म की खुशी के बीच अशोक ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

गोहाना. घर में बेटी ने आंखें खोलीं तो हजारों किलोमीटर...

मानसा हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन, परविंदर झोटा केस में FIR दर्ज

मानसा. एंटी ड्रग टास्क फोर्स के नेता परविंदर सिंह झोटा...