पंजाब के मोगा में भगत सिंह की प्रतिमा से छेड़छाड़, लोगों में भारी आक्रोश

Date:

मोगा.

मोगा में शरारती तत्वों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस घटना से ग्रामीणों में रोष है। यह वारदात बाघापुराना के गांव वैरोके में हुई। लोगों ने प्रशासन से जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों ने बताया कि भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए जीवन कुर्बान किया। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और समाज में समानता के लिए संघर्ष किया। उनका बलिदान आज भी याद किया जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि शहीदों का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने मांग की कि कालिख लगाने वालों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए, ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।

पुलिस को दी गई शिकायत, जांच शुरू
इस मामले में डीएसपी बाघापुराना जसविंदर सिंह खैहरा ने बताया कि गांव वैरोके में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित है। प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ किए जाने संबंधी ग्रामीणों की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रतिमा पर पेंट आदि लगा हुआ है और पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पुलिस बल के सुदृढ़ीकरण को मिली रफ्तार, 43,891 करोड़ रुपये से मजबूत होगा सुरक्षा तंत्र

थानों, चौकियों और साइबर इकाइयों का विस्तार, पुलिस को...

योगी सरकार ने सुरक्षा, सुगमता और दर्शकों की सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए

आसमान में वायु सेना दिखाएगी सैन्य शक्ति, जमीन पर...

फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, दुर्घटनाग्रस्त हुआ मिराज 2000D लड़ाकू विमान; एक शव बरामद

पेरिस  फ्रांस की सशस्त्र सेनाओं ने बुधवार को पुष्टि की...

स्वरोजगार के साथ सामाजिक सरोकार, स्वच्छता के प्रति झांसी की सुमन कर रहीं जागरूक

योगी सरकार में महिला सशक्तीकरण को नई गति, स्वयं...