डीजीपी कैलाश मकवाणा 22 अक्‍टूबर को सुबह 10 बजे लाल परेड ग्राउंड से करेंगे फ्लैग ऑफ

Date:

‘Fight Against Drugs’ का संदेश लेकर 31 अक्टूबर को एकता नगर (केवड़िया) में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में होंगे शामिल

भोपाल
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर में आयोजित होने वाली एकता परेड के तहत 'नशे के विरुद्ध' (Fight against Drugs) संदेश के साथ राष्ट्रव्यापी मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश से निकलने वाली मोटरसाइकिल रैली तथा अन्य राज्यों की रैली टीमों का फ्लैग ऑफ पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा द्वारा 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे, लाल परेड ग्राउंड, भोपाल से किया जाएगा।

राष्ट्रीय एकता एवं नशामुक्ति का संदेश लेकर मध्यप्रदेश पुलिस का 7 सदस्यीय बाइक राइडर्स दल देशव्यापी रैली में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा। इस दल के साथ जोन-2 (सेंट्रल) एवं जोन-4 (नॉर्थ ईस्ट) के 13 राज्यों के 139 पुलिस राइडर्स भी भोपाल से रवाना होकर मध्यप्रदेश के निर्धारित मार्गों से होते हुए गुजरात के एकता नगर पहुंचेंगे। रैली में शामिल सभी राज्यों के पुलिस राइडर्स के सुरक्षित आवागमन, रात्रि विश्राम, स्वागत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए संबंधित जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

रैली में बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्यप्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम एवं सिक्किम सहित कुल 14 राज्यों की टीमें शामिल हैं। इन टीमों के कुल 146 सदस्य निर्धारित मार्ग से एकता नगर पहुंचेंगे।

राष्ट्रव्यापी मोटरसाइकिल रैली का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के साथ नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। रैली के दौरान मार्ग में स्थानीय पुलिस द्वारा सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के साथ विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क एवं जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। 31 अक्टूबर को एकता नगर, गुजरात में रैली का समापन होगा, जहां सभी टीमें राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में सहभागिता करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आज का राशिफल 22 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा गुरुवार, धन लाभ के योग

मेष आज रोमांटिक कनेक्शन, मौज-मस्ती और रोमांच से भरपूर दिन...

ऑपरेशन मेट्रिक्स 2.0 के तहत नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई

शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगी...

स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती

स्कूल शिक्षा विभाग के 954 कर्मचारियों को मिली अनुकम्पा...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 22 अक्टूबर को मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन सत्र में होंगे शामिल

रसायन एवं पेट्रोकेमिकल उद्योग के मध्यप्रदेश में निवेश की...