गुरु पर्व पर ननकाना साहिब जाने की तैयारी, विभिन्न राज्यों के श्रद्धालुओं को वीजा का इंतजार

Date:

चंडीगढ़ 

प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में होने वाले समागम में शामिल होने के लिए भारत से सिख श्रद्धालुओं का जत्था 22 नवंबर को रवाना होगा। दस दिवसीय धार्मिक यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के पासपोर्ट दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में जमा करवा दिए गए हैं। 

अब श्रद्धालुओं को वीजा जारी होने का इंतजार है। जानकारी के मुताबिक, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की ओर से पंजाब के 1,828 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट जमा करवाए गए हैं। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से 557, उत्तराखंड की सिख संगत के 254 और उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं के 150 पासपोर्ट जमा करवाए गए हैं। इसके अलावा झारखंड के 12 और गुजरात के दो श्रद्धालुओं के पासपोर्ट भी जमा करवाए गए हैं।  

इस तरह विभिन्न राज्यों से कुल 2,803 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट वीजा प्रक्रिया के लिए भेजे गए हैं। पासपोर्ट जमा करवाने की प्रक्रिया के दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से श्री दरबार साहिब के मैनेजर राजिंदर सिंह रूबी मौजूद रहे। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से परमजीत सिंह चंडोक और रणधीर सिंह भी उपस्थित थे। उत्तर प्रदेश सिख प्रतिनिधि बोर्ड, लखनऊ के चेयरमैन राजवंत सिंह बग्गा और उत्तराखंड के गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब से वीरेंद्र सिंह सहित यात्रा से जुड़े अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

वीजा जारी होने के बाद श्रद्धालु निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 नवंबर को पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के समागम में शामिल होंगे। इसके बाद अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन भी करेंगे। 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

तीन दिन की गिरावट के बाद बाजार में लौटी तेजी, फिर क्यों फिसले Sensex और Nifty?

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को तीन कारोबारी सत्रों...

मिशन कर्मयोगी के तहत सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों में होगा बदलाव, CM योगी करेंगे कार्यशाला का उद्घाटन

मिशन कर्मयोगी के तहत सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों के रूपांतरण...

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई और मच्छर नियंत्रण पर जोर, नगर निगम अलर्ट

बाढ़ के बाद जनजीवन सामान्य बनाने में जुटा नगर...