MP पुलिस में उप पुलिस अधीक्षकों के कार्यभार बदले, DGP ने जारी किया आदेश

Date:

भोपाल
 मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) के कार्यभार में फेरबदल किया गया है. पुलिस महानिदेशक के आदेश पर जारी कार्य आवंटन सूची में अधिकारियों को अलग-अलग शाखाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है. गुरुवार को इसका आदेश जारी किया गया है। 

भोपाल पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस अधीक्षकों के कार्यभार में फेरबदल कर दिया गया. 18 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिल गयी है अब. इसके तहत अधिकारियों को प्रशासन, साइबर, लेखा, शिकायत, पुलिस सुधार, महिला सुरक्षा, विशेष शाखा, एससीआरबी और अन्य विभागों में कार्यभार आवंटित किया गया है। 

इन अधिकारियों को सौंपी गई ये जिम्मेदारी
डीजीपी के द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उप पुलिस अधीक्षक हिमाली पाठक को अजाक शाखा, आशीष भराड़े और अंजली रघुवंशी को साइबर शाखा, जबकि शीला सुराणा को लेखा शाखा की जिम्मेदारी दी गई है. प्रदीप बालवीकी को प्रबंध शाखा तथा बृजमोहन द्विवेदी को विधि-2 शाखा में पदस्थ किया गया है. इसी तरह सुनील गुप्ता को अजाअवि शाखा, वीरेंद्र झा और मनोज कुमार सिंह को प्रशासन शाखा, जवाहर लाल सिंह सिसोदिया को अजाक शाखा तथा आशा चौधरी को विशेष शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

अर्जुन सिंह मुजाल्दे को सीआईजेडडब्ल्यू प्रशिक्षण विशेष शाखा, मनोज गुप्ता को महिला सुरक्षा और पंकज गीते को एससीआरबी शाखा में कार्यभार दिया गया है. वहीं, अजय चानना को लोक सेवा गारंटी, बृजेश कुमार मालवीय को शिकायत शाखा, राजीव कुमार गुप्ता को शिकायत शाखा और घोरेश कुर्चानिया को पुलिस सुधार/मैन्युअल शाखा की जिम्मेदारी आवंटित की गई है। 

आदेश में संबंधित अधिकारियों को नई आवंटित शाखाओं में कार्यभार ग्रहण करने के लिए कार्यमुक्त करने का भी उल्लेख है. पुलिस मुख्यालय में किए गए इस कार्य आवंटन का उद्देश्य विभिन्न शाखाओं के कामकाज का संचालन निर्धारित जिम्मेदारियों के अनुरूप करना है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक, तड़के गांव में घुसकर बेजुबान मवेशियों को बनाया निशाना

लोरमी. लोरमी वनांचल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमुनाही में शनिवार तड़के...

इंदौर की रानी सराय में कटेंगे 182 पेड़, हाई कोर्ट ने शर्तों के साथ दी अनुमति

इंदौर  रानी सराय परिसर के 182 हरे-भरे पेड़ों पर रह...

भोपाल के केरवा डैम क्षेत्र में अवैध निर्माण पर नजर, NGT की निगरानी में हुई पहचान

भोपाल भोपाल के केरवा डैम का सर्वे पूरा हो गया...

IND vs NZ 2nd T20: 70 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद भारत की धमाकेदार वापसी, तिलक वर्मा ने जड़ा नाबाद अर्धशतक

क्राइस्टचर्च भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20...