‘आजम खान साइकिल छोड़कर पतंग उड़ाने की तैयारी में हैं’, राजभर का अखिलेश पर तंज

Date:

अखिलेश की 'चचा' से नहीं बनी बात, ओवैसी पड़े भारी: मंत्री ओमप्रकाश राजभर

'आजम खान साइकिल छोड़कर पतंग उड़ाने की तैयारी में हैं', राजभर का अखिलेश पर तंज

'खयाली गृह मंत्री ने अखिलेश से कहा, सीएम की कुर्सी चाहिए': आजम-अखिलेश की मुलाकात पर ओपी राजभर 

लखनऊ, 
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने रामपुर जेल में बंद आजम खान से अखिलेश की मुलाकात पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश की उनसे सहमति नहीं बन सकी है और अब उनकी राजनीतिक राह में असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री भारी पड़ गई है।

ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए लिखा कि 'चचा' (आजम खान) से मुलाकात कैसी रही? राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि आजम खान साइकिल छोड़कर पतंग उड़ाने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि पतंग, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) का चुनावी चिन्ह है। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव के 'खयाली गृह मंत्री' ने उनसे सीधे कह दिया है कि अगर पार्टी में रोकना है तो उन्हें गृह मंत्री नहीं, मुख्यमंत्री की कुर्सी चाहिए।

सपा की सरकार बनने पर मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाने की सलाह
राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी सरकार आने वाली नहीं है। उन्होंने अखिलेश को सलाह दी कि उन्हें दिल पर पत्थर रखकर घोषणा करनी चाहिए कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसी मुस्लिम को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Haryana News: कचरे से बिजली बनाने की तैयारी, सरकार ने 4 जिलों के लिए किया MoU

चंडीगढ़. हरियाणा में कचरा अब सिर्फ समस्या नहीं, बल्कि ऊर्जा...

Punjab News: नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा, 6 IPS अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

चंडीगढ़. पंजाब की भगवंत मान सरकार ने नशा तस्करी के...

लखनऊ में दृष्टिबाधित छात्रों के छात्रावास में 22-23 अक्टूबर को हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा के करीब 100 शिक्षकों ने...