Haryana News: कचरे से बिजली बनाने की तैयारी, सरकार ने 4 जिलों के लिए किया MoU

Date:

चंडीगढ़.

हरियाणा में कचरा अब सिर्फ समस्या नहीं, बल्कि ऊर्जा और संसाधन का जरिया बनेगा। राज्य सरकार ने चार इंटीग्रेटेड वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट स्थापित करने के लिए ऑयल ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

हरियाणा सरकार ने हिसार, अंबाला, फरीदाबाद और गुरुग्राम क्लस्टर में 4 बड़े Waste-to-Energy प्लांट लगाने के लिए MoU साइन किए हैं। इन प्लांटों में हर दिन करीब 5 हजार टन कचरे को वैज्ञानिक तरीके से प्रोसेस किया जाएगा और इससे कुल 50 मेगावाट बिजली पैदा होगी। सबसे बड़ा प्लांट गुरुग्राम में होगा, जबकि हिसार क्लस्टर में हिसार, हांसी, फतेहाबाद और जींद के शहरी निकायों का कचरा प्रोसेस किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य इन चारों प्लांटों को अक्टूबर 2028 तक शुरू करने का है। यानी अब हरियाणा में कचरा सिर्फ समस्या नहीं, बल्कि बिजली बनाने का बड़ा संसाधन भी बनेगा।

इस मामले को लेकर प्रदेश के शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने दावा किया कि इन परियोजनाओं से कचरे के निस्तारण में मदद मिलेगी और शहरों में लंबे समय से बनी सफाई संबंधी समस्याओं को दूर करने का रास्ता खुलेगा। विपुल गोयल ने बताया कि प्रदेश के अब तक 87 शहरी निकायों में से 84 में घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए ठेके दिए जा चुके हैं। इस व्यवस्था को तकनीक से जोड़ने की तैयारी है, ताकि आनलाइन पता चल सके कि किस घर से कूड़ा उठाया गया और कहां सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बिहार में कृषि मशीनरी निर्माण को मिलेगा बढ़ावा, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर बनाने की तैयारी में जुटी कंपनी

पटना  इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर और हैंड ट्रैक्टर (पावर टिलर) जैसी किफायती...

हॉकी लीग के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबला, मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स बराबरी पर

रायपुर छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के दूसरे दिन आज पहले मैच...

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी, लिंगराज व कोणार्क मंदिर दर्शन के लिए रवाना

रायपुर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी, लिंगराज...

शूटिंग खिलाड़ी नीरू ढांडा ने एशियाई खेलों में जीते 3 पदक, 2 स्वर्ण सहित ऐतिहासिक उपलब्धि

भोपाल मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी नीरू ढांडा ने...