‘बिग बॉस’ में रोहित शेट्टी ने लगाई लव गिल और स्काउट ओपी की क्लास, ‘कंबल कांड’ पर उठाए सवाल

Date:

इस हफ्ते का 'वीकेंड का वार' कितना धमाकेदार होने वाला है, इसकी एक झलक हाल ही में दिख चुकी है. इस बार सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी घरवालों की क्लास लगाने वाले हैं. वीकेंड का वार के लेटेस्ट प्रोमो में उन्हें आसिफ खान, और लव गिल- स्काउट ओपी को फटकार लगाते हुए देखा जा सकता है.

वीकेंड का वार के जिस प्रोमो की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो लव गिल और स्काउट ओपी का है. रोहित शेट्टी ने आते ही दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. वो पंजाबी एक्ट्रेस से पूछते हैं कि स्काउट संग उनका क्या रिश्ता है, वो उनके क्या लगते हैं? इसके जवाब में लव कहती हैं कि स्काउट उनके भाई हैं. लेकिन तभी रोहित उनके सामने उन मुद्दों को रखते हैं जिसके कारण उस 'भाई-बहन' के रिश्ते को बाहर पब्लिक में कुछ और समझा जा रहा है.

रोहित ने उठाए गंभीर सवाल
रोहित शेट्टी लव और स्काउट से कंबल में मसाज देने वाली बात कहते हैं. डायरेक्टर ने कहा कि जिस तरीके से स्काउट उनके हाथ, पैर या गर्दन दबा रहे हैं, वो ठीक नहीं लग रहा है. रोहित ने लव से कहा कि सलमान ने उन्हें पहले हिंट देने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने उनकी बात नहीं समझी. दोनों का साथ आना कई मायनों में सही इमेज नहीं सेट कर रहा है. रोहित ने कहा कि लव, स्काउट के मसाज देने के वक्त अजीब सी आवाजें निकाल रही थीं, जो लोगों के बीच एक अलग मतलब से देखा गया.

हालांकि स्काउट उन्हें सफाई देने की कोशिश करते हैं. वो बताते हैं कि लव के अलावा वो घर में कई लोगों की मसाज करते हैं. मगर रोहित उन्हें टोकते हुए कहते हैं कि जब वो घर के बाहर निकलेंगे, तब शायद उन्हें उनकी बातें समझ आएंगी. ये पहला मौका नहीं जब स्काउट और लव के भाई-बहन वाले रिश्ते पर सवाल उठे थे. दोनों कई मौकों पर एक-दूसरे संग कोजी होते दिखे हैं, जिसका जिक्र घर में भी कई बार हुआ है.

स्काउट पर इस समय इंटरनेट पर उंगलियां भी उठ रही हैं. शो के बाहर उनकी गर्लफ्रेंड काशवी हैं, जो उन्हीं की तरह एक गेमर हैं. स्काउट और काशवी काफी लंबे वक्त से एक साथ है. कहा जा रहा है कि घर में लव गिल संग उनके रिश्ते पर उठे सवालों के कारण काशवी की शो में एंट्री होने वाली है. शनिवार या रविवार के एपिसोड में उन्हें आते हुए देखा जा सकता है, और वो इस दौरान स्काउट को सपोर्ट करती नजर आएंगी. हालांकि वो उन्हें समझाएंगी भी कि लव के साथ बाहर जो कुछ उनकी केमिस्ट्री दिख रही है, वो सही नहीं है.

क्या है कंबल कांड?
दरअसल कुछ एपिसोड्स पहले स्काउट ओपी, लव गिल को बेड में मसाज दे रहे थे. मसाज के दौरान स्काउट ने लव के ऊपर कंबल डाल दिया, और मसाज जारी रखी. ये सिलसिला काफी देर तक चला. फिर स्काउट ने लव को गर्दन के आसपास मसाज देनी शुरू की, जिसके बाद एक्ट्रेस ने अजीब-अजीब आवाजें निकालनी शुरू की. इस बात से कई लोग नाराज हुए थे, और स्काउट को जमकर फटकार लगाई थी.

रोहित शेट्टी को वीकेंड का वार में इस तरह अनफिल्टर होकर बात करता देख, कई लोगों को खुशी महसूस हुई है. सभी का कहना है कि शो में इस मुद्दे का उठना जरूरी था. लव गिल और स्काउट ओपी के रिश्ते की सच्चाई भले जो भी हो, मगर ऑडियंस का मानना है कि उन्हें नेशनल टेलीविजन पर एक सीमा रखनी चाहिए जो पार ना हो तो बेहतर है. अब देखना है कि क्या रोहित की क्लास के बाद स्काउट और लव के बीच दूरियां आएंगी या नहीं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बिहार के किसानों को बड़ी राहत, समस्तीपुर में बने 1,430 निजी नलकूप; बारिश पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर  जिले में खेती को मौसम की अनिश्चितता से बचाने...

हरियाणा का 15 करोड़ का ‘विधायक’ बना चर्चा का विषय, खुराक में खाता है काजू-बादाम

माछरौली/पानीपत. कृषि एवं पशुपालन मेले में इस बार पानीपत के...

PGI के नाम का अनधिकृत इस्तेमाल पड़ेगा भारी, डॉक्टरों पर हो सकती है कार्रवाई

चंडीगढ़. डाॅक्टर साहब इंटरनेट मीडिया पर पीजीआई के नाम या...

छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक, तड़के गांव में घुसकर बेजुबान मवेशियों को बनाया निशाना

लोरमी. लोरमी वनांचल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमुनाही में शनिवार तड़के...