लोक निर्माण विभाग में बदलाव, KPS राणा की हुई विदाई, RL वर्मा संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी

Date:

भोपाल 
मध्य प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रभारी प्रमुख अभियंता (ईएनसी) स्तर पर तबादला आदेश जारी किया है। विभाग के प्रभारी प्रमुख अभियंता केपीएस राणा को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) भेजा गया है, जबकि आरएल वर्मा को पीडब्ल्यूडी के प्रभारी प्रमुख अभियंता का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, केपीएस राणा, जो वर्तमान में भोपाल में प्रभारी प्रमुख अभियंता के पद पर कार्यरत थे, उन्हें आगामी आदेश तक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी), भोपाल में प्रभारी प्रमुख अभियंता के पद पर पदस्थ किया गया है।  वहीं, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता, जबलपुर परिक्षेत्र आरएल वर्मा को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक लोक निर्माण विभाग, भोपाल में प्रभारी प्रमुख अभियंता का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह आदेश 9 जून 2026 को जारी किया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू होगा।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Flipkart Shopping Update: बिना तुरंत भुगतान के करें शॉपिंग, 30 दिन का पेमेंट ऑप्शन और EMI का फायदा

नई दिल्ली Flipkart से अब शॉपिंग करना और ज्यादा आसान...

CWG 2026: लवलीना सहित 10 भारतीय बॉक्सर फाइनल में, भारत पर गोल्ड मेडल की बरसात की उम्मीद

 ग्लासगो ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों ने स्वर्ण...

Airplane Sunroof: फ्लाइट में मिलेगा खुला आसमान देखने का अनोखा अनुभव, लग्जरी फीचर ने खींचा ध्यान

वाशिंगटन अमेरिका की जेटजीरो (JetZero) कंपनी एक ऐसा पैसेंजर प्लेन...

छत्तीसगढ़ में विकसित होगी आधुनिक विज्ञान अधोसंरचना, रिसर्च और इनोवेशन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

छत्तीसगढ़ में विकसित होगी आधुनिक विज्ञान अधोसंरचना साइंस सिटी, रीजनल...