वाराणसी में अरविंद मिल का उद्घाटन, पीएम मोदी ने महिलाओं के रोजगार को लेकर की पहल

Date:

वाराणसी
प्रधानमंत्री मोदी भारतीय वायु सेना के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वाराणसी पहुंच गए हैं. लेकिन कार्यक्रम में शिरकत करने से पहले प्रधानमंत्री ने वाराणसी को गारमेंट फैक्ट्री की बड़ी सौगात दी है. वाराणसी में उन्होंने अरविंद मिल का उद्घाटन किया. थोड़ी ही देर में वे 300 महिलाओं से संवाद भी करने वाले हैं। 

भारतीय वायु सेना के 94वें स्थापना दिवस के मौके पर वाराणसी में आज आसमान में शौर्य और पराक्रम का शानदार नजारा देखने को मिलेगा. यहां वे भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 'विंग्स ओवर गंगा' थीम पर आयोजित होने वाले हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। 

तीन दिवसीय एयर शो की शुरुआत गुरुवार को हुई थी. राज्य में विधान परिषद चुनाव के कारण शुक्रवार को कोई शो नहीं हुआ था. इस हवाई प्रदर्शन में तेजस, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) प्रचंड, SU-30MKI और राफेल जैसे लड़ाकू विमानों के साथ-साथ परिवहन विमान भी शामिल होंगे। 

अधिकारियों ने बताया कि इस हवाई प्रदर्शन में भारतीय नौसेना और भारतीय सेना के विमान भी हिस्सा लेने वाले हैं, जो उनके बीच संयुक्त परिचालन (जॉइंट ऑपरेशंस) को प्रदर्शित करेंगे. इस कार्यक्रम में भारतीय वायु सेना की प्रमुख प्रदर्शन टीमें, जैसे 'सूर्य किरण एयरोबैटिक टीम' और 'सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम' भी हिस्सा लेंगी। 

नमो घाट पर प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की है. पूरे शहर को 32 जोन, 50 सेक्टर और 80 सब-सेक्टर में बांटा गया है, और सुरक्षा के लिए लगभग 11,900 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। 

प्रधानमंत्री के स्वागत में पुलिस लाइन से नमोघाट तक जगह-जगह स्वागत केंद्र बनाए गए हैं. यहां ढोल-नगाड़ों की गूंज, डमरू दल के वादन, शंखनाद और सांस्कृतिक नृत्य के बीच ‘जयश्रीराम’ और ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से काशी का माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बनाने की तैयारी है. प्रधानमंत्री के यात्रा मार्ग पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया जाएगा। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के कार्यक्रम के बाद ओडिशा के भुवनेश्वर जाएंगे. भुवनेश्वर में पीएम मोदी आरबीआई के नव स्थापित डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करेंगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब के झोटा हत्याकांड में बढ़ सकती हैं कई अफसरों की मुश्किलें, हथियार लाइसेंस की भी होगी जांच

 मानसा मानसा में एंटी ड्रग टास्क फोर्स के संचालक परविंदर...

मतपेटी चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, दुर्ग में चोरी करने और खरीदने वाला पकड़ा गया

दुर्ग. चुनाव से जुड़ी बड़ी चोरी का मामला सामने आया...

फ्रांस में भड़का विरोध प्रदर्शन, सड़कों पर उमड़ी भीड़; पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

पेरिस  फ्रांस में महंगाई, आर्थिक असमानता और खराब होती पब्लिक...

‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड में पीएम मोदी की अपील, दिवाली-छठ पर सफाई और स्वदेशी उत्पादों को दें बढ़ावा

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक...