हरियाणा में BJP संगठन मजबूत करने की नई रणनीति, पूर्व प्रदेशाध्यक्षों और जिला अध्यक्षों को मिलेगी अहम भूमिका

Date:

चंडीगढ़
 हरियाणा में भाजपा के संगठन को और भी मजबूत बनाने के लिए पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी सक्रिय भूमिका निभाते नजर आएंगे। चार दिन पहले पंचकूला में हुई संगठन की बैठक में पार्टी की हरियाणा प्रभारी स्मृति इरानी ने प्रदेश अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता को सलाह दी कि वे पूर्व प्रदेशाध्यक्षों को साथ लेकर चलें। यही बात उन्होंने जिला अध्यक्षों से भी कही है।

प्रदेश प्रभारी ने नियुक्ति के बाद एक माह तक भाजपा संगठन की ओर से चल रही गतिविधियों को परखा। उसके बाद ही पहली बैठक लेने वह यहां आई थी। प्रभारी ने कहा कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हों या जिला अध्यक्ष, उनकी मेहनत से ही पार्टी को तीसरी बार सत्ता मिली है।

अनुभव और जोश को मिलकर ही पार्टी मजबूती से आगे बढ़ेगी
मेरी नजर में कुछ जगहों पर पार्टी के पुराने नेताओं को नजर अंदाज किया जाता रहा है। विशेष मौकों पर ही उनको बैठक में बुलाया जाता है। युवा और नए कार्यकर्ता पार्टी के लिए पेड़ की शाखा की तरह काम कर रहे हैं, तो पुराने नेता पदाधिकारी उसे पेड़ की जड़ है। अनुभव और जोश को मिलकर ही पार्टी मजबूती से आगे बढ़ेगी। पाक्षिक बैठकों में पूर्व पदाधिकारी को आमंत्रित करें और मासिक रणनीति बनाने के लिए उनके भी विचार लिए जाएं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बिजली बिल से मिलेगी राहत! जयपुर डिस्कॉम लगाएगा 96,500 घरों में मुफ्त सोलर पैनल, जानें पात्रता

जयपुर पीएम सूर्यघर योजना के तहत जयपुर डिस्कॉम क्षेत्र में...