दिन में 18 घंटे काम, फिर भी पति से कम कमाई! 29 साल की महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Date:

नई दिल्ली
9 घंटे की नौकरी करने में इंसान की बॉडी थक जाती है लेकिन सोचो जो महिला 18 घंटे काम करती है, उसकी क्या हालात होती होगी. पर फिर भी उन्हें अच्छी सैलरी न मिले तो? दक्षिण कोरिया में रहने वाली 29 साल की कंटेंट क्रिएटर रेबेका की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना रोजाना का रूटीन शेयर करते हुए बताया कि वह दिन में करीब 18 घंटे काम करती हैं लेकिन फिर भी वह अपने पति की कमाई का आधा ही कमा पाती हैं. उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर वर्क कल्चर को लेकर बहस छिड़ गई है. भारत में ज्यादा देर तक काम करना एक अच्छे कर्मचारी की सबसे बड़ी क्वालिटी होती है. लेकिन दक्षिण कोरिया में इस तरह का कल्चर देखकर यूजर्स हैरान हो गए हैं। 

सुबह 9 बजे शुरू होता है काम, रात 3 बजे तक रहती हैं व्यस्त
कंटेंट क्रिएटर रेबेका ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वह घर से काम करती हैं और सुबह 9 बजे उनका काम शुरू हो जाता है. वीडियो में उन्होंने यह भी बताया कि बिना कॉफी के उनकी नींद नहीं खुलती जिसके लिए वह बाहर कॉफी लेने के लिए जाती हैं. इसके बाद घर लौटते ही वह काम करने के लिए बैठ जाती हैं. रेबेका के मुताबिक, काम के दबाव के कारण उन्हें दिन में खाना बनाने का समय भी नहीं मिलता है. कई बार लंच में उन्हें इंस्टेंट नूडल्स से ही काम चलाना पड़ता है. उनका काम देर रात तक चलता रहता है। 

रेबेका ने बताया कि उनके पति रात करीब 11 बजे घर आते हैं. उस समय भी वह काम कर रही होती हैं. उनके पति रात का खाना तैयार करते हैं, जबकि रेबेका अपना काम कर रही होती हैं. उनका कहना है कि वह रात करीब 3 बजे काम खत्म करके सोने जाती हैं। 

पति से ज्यादा काम, फिर भी आधी सैलरी
 लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के मन में एक ही सवाल उठ रहा होगा कि अगर वह दिनभर में इतनी मेहनत करती हैं, तो उनकी सैलरी भी अच्छी होगी. लेकिन ऐसा नहीं है… रेबेका ने अपने वीडियो में बताया कि वह अपने पति से ज्यादा घंटे काम करती हैं, लेकिन उनकी कमाई पति की सैलरी की आधी ही है। 

उनकी इसी बात ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा. वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कुछ लोगों ने उनके काम के लंबे घंटों पर चिंता जताई और उन्हें आराम करने की सलाह दी. एक यूजर ने कहा कि इतनी मेहनत के बावजूद महिलाओं को पुरुषों से कम सैलरी मिलना चिंता की बात है. वहीं, दूसरे यूजर्स ने उनके रूटीन को बेहद थकाने वाला बताया। 

काम के घंटों और सैलरी को लेकर उठे सवाल
रेबेका की कहानी के बाद लोगों ने यह सवाल भी उठाया कि आखिर इतनी देर तक काम करने के बावजूद उनकी सैलरी पति से कम क्यों है. हालांकि, रिपोर्ट में उनके काम की सटीक प्रकृति और दोनों की सैलरी के बीच अंतर की वजह साफ नहीं बताई गई है. यह मामला काम के बढ़ते दबाव और कामकाजी जीवन में संतुलन बनाए रखने की चुनौती को भी सामने लाता है. रेबेका का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, 28 से 31 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की...

Stock Market Crash: मंगलवार को भी बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट से निवेशकों को झटका

मुंबई  शेयर बाजार में कब रौनक लौटेगी, निवेशकों का ये...