शिक्षिका के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद वारदात

Date:

कटनी

शहर के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के डन कालोनी मोड़ बरगवां में बुधवार की शाम ऑटो से घर जा रही एक महिला के गले से दो बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चैन खींची और मौके से भाग निकले। दिनदहाड़े व भीड़ वाले क्षेत्र में हुई घटना से लोगों में दहशत फैल गई। वहीं पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस आरोपितों की पहचान करने में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार डन कालोनी बरगवां निवासी शिक्षिका आराधना अग्रवाल गली नंबर पांच में रहती हैं। बुधवार की शाम को वे आटो से अपने घर लौट रही थीं और जैसे ही आटो से वे डन कालोनी मोड़ की गली नंबर तीन के पास पहुंची उनके आटो के बगल से मोटर साइकिल पर दो युवक आए और उनके गले की सोने की चैन छीनते भाग निकले।

शोर मचाने पर भी आंखों से ओझल हुए बदमाश

महिला ने आटो रूकवाया और आसपास के लोगों को आवाज दी, लेकिन तब तक मोटर साइकिल सवार युवक लोगों की आंखों से ओझल हो गए। दिनदहाड़े हुई घटना के बाद लोगों में सुरक्षा को लेकर दहशत फैल गई। मामले की सूचना रंगनाथ नगर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला व आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस, पहले भी हो चुकी है वारदात

चैन स्नैचिंग की पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपितों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

इससे पहले भी डन कालोनी में एक अस्पताल के बाहर टहल रही महिला के गले से सुबह-सुबह बदमाश सोने की चैन खींचकर भाग गए थे, जिसके चलते शहर में सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर हरियाणा में खास आयोजन, सवा करोड़ दीपों से जगमगाएगा प्रदेश

चंडीगढ़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष...

झारखंड के युवाओं में बढ़ा स्टार्टअप का जुनून, 2028 तक 1000 उद्यम बनने की उम्मीद

रांची  राज्य में स्टार्टअप इकोसिस्टम में पिछले चार महीनों में...

CGPSC SSE 2025 के उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू टले

रायपुर  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानी CGPSC ने राज्य सेवा...

अमृतपाल के समर्थन में बोले द ग्रेट खली, कहा- पंजाब को वही नशामुक्त करवा सकते हैं

जालंधर जालंधर में रह रहे पूर्व WWE चैंपियन और भाजपा...