मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुए केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों पर जताया आभार

Date:

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए व पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत में 3 प्रतिशत की अतिरिक्त वृद्धि को मिली स्वीकृति: मुख्यमंत्री

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुए केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों को अभिनंदनीय बताया। उन्होंने दीपावली से पहले कर्मचारियों को मिले इस उपहार की बधाई भी दी।

केंद्रीय कैबिनेट के फैसले को बताया अभिनंदनीय
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट द्वारा केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (डीआर) में 3 प्रतिशत की अतिरिक्त वृद्धि को दी गई स्वीकृति अत्यंत अभिनंदनीय है।

48.54 लाख केंद्रीय कर्मचारियों व 68.71 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री ने लिखा कि 1 जुलाई 2026 से प्रभावी यह वृद्धि 48.54 लाख केंद्रीय कर्मचारियों एवं 68.71 लाख पेंशनभोगियों के आर्थिक हितों की रक्षा और उनके जीवन में सुगमता सुनिश्चित करने की दिशा में सहायक सिद्ध होगी। दीपावली से पूर्व कर्मचारियों को दिए गए इस उपहार हेतु आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी।

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई मजबूती प्रदान करेगी स्वीकृति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा लिए गए अन्य फैसले को दूरदर्शी बताया। उन्होंने लिखा कि ₹10,000 करोड़ की लागत से वित्त वर्ष 2039-40 तक के लिए 'कंटेनर विनिर्माण संवर्धन योजना' (सीएमपीएस) को स्वीकृति आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई मजबूती प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा कि यह योजना भारत में विश्वस्तरीय विनिर्माण इकोसिस्टम के विकास, आयात पर निर्भरता में कमी और आपूर्ति श्रृंखला को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे भारत वैश्विक कंटेनर विनिर्माण एवं निर्यात के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा। मुख्यमंत्री योगी ने देश के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक सशक्तीकरण को प्राथमिकता देने वाले इस दूरदर्शी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दर्दनाक हादसा: पति की मौत के सदमे में गर्भवती महिला ने बेटे संग दी जान, बेटी भागकर बची

बैराड़  बैराड़ थानांतर्गत ग्राम गूगर में बुधवार दोपहर करीब 1...

डबरी पारा तालाब का होगा कायाकल्प, किनारों पर पाथवे, बेंच और घाट बनेंगे

रायपुर सुबह-शाम टहलने के लिए तालाब किनारे पाथवे, बैठने के...