भोपाल मेट्रो यात्रियों को राहत, अब UPI से पेमेंट कर वेंडिंग मशीन से तुरंत मिलेगा टिकट

Date:

भोपाल
 मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) भोपाल मेट्रो के यात्रियों के सफर को और अधिक सुगम व हाईटेक बनाने जा रहा है। प्रायोरिटी कॉरिडोर के सभी मेट्रो स्टेशनों पर 30 अक्टूबर शुक्रवार से टिकट वेंडिंग मशीन (टीवीएम) की सुविधा शुरू की जा रही है।

इस ऑटोमैटिक प्रणाली के जरिए यात्री बिना कतार में लगे 30 सेकंड में खुद अपना टिकट प्राप्त कर सकेंगे। सेवा को समावेशी बनाने के लिए मशीनों में दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों की सुविधा हेतु ब्रेल लिपि का विशेष प्रावधान भी किया गया है।

सभी स्टेशनों पर दो-दो मशीनें
मेट्रो स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण और तेज टिकटिंग के लिए प्रत्येक स्टेशन पर दो-दो टीवीएम लगाई गई हैं। यात्री स्क्रीन पर बाय क्यूआर टिकट चुनकर गंतव्य दर्ज करेंगे और स्क्रीन पर दिख रहे क्यूआर कोड को किसी भी यूपीआई एप से स्कैन कर सेकंडों में टिकट हासिल कर सकेंगे। इसके अलावा यात्री एमपीएमआरसीएल एप, टिकट काउंटर और ई-वालेट से भी कैशलेस टिकटिंग का लाभ ले सकते हैं।

31 दिसंबर तक मिल रही है टिकटों पर बंपर छूट
यात्रियों के लिए 31 दिसंबर तक विशेष प्रमोशनल छूट भी जारी रहेगी। इसके तहत सिंगल जर्नी पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त, रिटर्न जर्नी पर कुल 30 प्रतिशत और ग्रुप टिकट पर 35 प्रतिशत छूट मिल रही है। न्यूनतम दो यात्री मिलकर ग्रुप छूट का लाभ ले सकते हैं।

वहीं ई-वालेट रिचार्ज पर आठ से 15 प्रतिशत तक का बोनस दिया जा रहा है। 20 रुपये के सिंगल टिकट पर छूट लागू नहीं।

मेट्रो टिकट पर छूट का लाभ भी
मेट्रो यात्रियों को टिकट पर विशेष छूट का लाभ भी दिया जा रहा है. 11 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक लागू प्रमोशनल डिस्काउंट व्यवस्था के अंतर्गत सिंगल जर्नी टिकट पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त छूट, रिटर्न जर्नी टिकट पर कुल 30 प्रतिशत तथा ग्रुप टिकट पर कुल 35 प्रतिशत छूट का लाभ मिल रहा है. ग्रुप टिकट की सुविधा को भी सरल बनाया गया है, जिसके तहत अब केवल दो यात्री मिलकर ग्रुप टिकट का लाभ ले सकते हैं। 

हर स्टेशन पर दो-दो मशीनें : स्टेशन चुनकर यूपीआई के जरिये कर सकेंगे पेमेंट

टिकट काउंटर पर जाने की जरूरत नहीं
नई मशीनों से टिकट लेने के लिए काउंटर की कतार में नहीं लगना पड़ेगा। भुगतान यूपीआई से होगा। मशीन से निकला प्रिंटेड क्यूआर टिकट एएफसी गेट पर स्कैन करते ही गेट खुल जाएगा। इससे टिकट लेने की प्रक्रिया कैशलेस और कॉन्टैक्टलेस होगी। मेट्रो प्रबंधन के अनुसार, पीक ऑवर्स में काउंटर पर कतारों का दबाव 70% तक घटने की उम्मीद है। इससे मैनपावर पर निर्भरता भी कम होगी।

6 आसान चरणों में ऐसे निकालें टिकट
    टिकट वेंडिंग मशीन की स्क्रीन पर Buy QR Ticket का विकल्प चुनें। {जिस स्टेशन तक जाना है, उसे चुनें। {स्क्रीन पर स्टेशन का कुल किराया दिखाई देगा।
    भुगतान के लिए यूपीआई क्यूआर कोड आएगा।
    मोबाइल के यूपीआई एप से कोड स्कैन कर भुगतान करें।
    भुगतान होते ही मशीन से प्रिंटेड क्यूआर टिकट निकल आएगा। इसे लेकर आप यात्रा कर सकते हैं।

31 दिसंबर तक टिकट पर इतनी छूट :

    सिंगल जर्नी: 25% अतिरिक्त छूट। यह 20 रुपए के बेस टिकट पर लागू नहीं होगी। रिटर्न जर्नी: आने-जाने के टिकट पर कुल 30% छूट।
    ग्रुप टिकट: कुल 35% छूट। अब दो यात्री भी ग्रुप टिकट ले सकेंगे।
    एप वॉलेट: एमपीएमआरसीएल एप में रिचार्ज राशि के अनुसार 8% से 15% तक अतिरिक्त बोनस।

ऐसे मिलेगी TVM से टिकट
भोपाल एवं इंदौर मेट्रो के सभी स्टेशनों पर दो-दो टिकट वेंडिंग मशीन (TVM) स्थापित की गई हैं. इन मशीनों के माध्यम से यात्री स्वयं आसानी से टिकट प्राप्त कर सकेंगे. टिकट प्राप्त करने की प्रक्रिया निम्नानुसार है। 

    Buy QR Ticket विकल्प पर क्लिक करें.
    अपनी यात्रा के लिए गंतव्य स्टेशन का चयन करें.
    चयनित गंतव्य के अनुसार स्क्रीन पर कुल किराया प्रदर्शित होगा.
    इसके बाद स्क्रीन पर QR कोड के माध्यम से भुगतान का विकल्प दिखाई देगा.
    अपने UPI ऐप से QR कोड स्कैन कर भुगतान करें.
    भुगतान सफल होने के बाद मशीन से अपना टिकट प्राप्त करें

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नक्सलवाद खत्म होने के बाद भी नेताओं की सुरक्षा पर भारी खर्च, 500 वाहन और 1550 पुलिसकर्मी तैनात

रायपुर छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद कमजोर होने या खत्म होने के...

UP Election 2027: विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, लखनऊ में जुटेंगे BJP नेता; अमित शाह करेंगे उद्घाटन

लखनऊ उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर...

MP में विंटर शेड्यूल लागू, इंदौर से देश के 17 शहरों के लिए सीधी फ्लाइट; जानें पूरा अपडेट

इंदौर  देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से 25 अक्टूबर से विंटर...