यूपी को मिली पहली स्लीपर वंदेभारत की सौगात, प्रयागराज-कानपुर समेत इन 4 स्टेशनों पर होगा ठहराव

Date:

वाराणसी
 देश की दूसरी स्लीपर वंदेभारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से चलने को तैयार है। कई सुविधाओं वाली सेमी हाईस्पीड वीआईपी ट्रेने कल यानी 31 अक्तूबर से दिल्ली के लिए फर्राटा भरेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पहले दिन यह ट्रेन बनारस से चलेगी। इसके बाद वाराणसी जंक्शन से संचालन होगा। वाराणसी से ही देश की पहले वंदेभारत ट्रेन चली थी। इस समय वाराणसी दिल्ली के बीच दो वंदेभारत चलाई जा रही है। वाराणसी दिल्ली के बीच स्लीपर वंदेभारत का चार स्टेशनों पर ठहराव रखा गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के आगमन और ट्रेनों के शुभारंभ को देखते हुए जिला प्रशासन और रेलवे ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन, सीपी मोहित अग्रवाल और डीएम सत्येंद्र कुमार ने गुरुवार को बनारस स्टेशन का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही वाराणसी को तीन और ट्रेनों की सौगात भी मिल रही है। आज अहमदाबाद से वाराणसी के लिए नई ट्रेन शुरू हो रही है। कल बनारस-प्रयागराज रामबाग और वाराणसी सिटी-राजातालाब मेमू ट्रेन का भी उद्घाटन होगा।

देश की दूसरी, यूपी की पहले स्लीपर वंदेभारत
वाराणसी से शुरू हो रही वीआईपी ट्रेन देश की दूसरी और यूपी की पहले स्लीपर वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन है। इससे पहले कश्मीर में जम्मू से श्रीनगर के बीच स्लीपर वंदेभारत चल रही है। इस ट्रेन में अनेक खूबियां हैं। इस ट्रेन में यात्री सुविधाओं में काफी इजाफा किया गया है। ट्रेन में दिव्यांगों के लिए डेडिकेटेड सीटें भी हैं। दरवाजे पर अत्याधुनिक वॉश बेसिन है। यही नहीं विश्वस्तरीय एचएल-3 फायर सेफ्टी और कवच सिस्टम से लैस इस गाड़ी के प्रथम श्रेणी के कोचों में नहाने के लिए गर्म पानी के शावर भी हैं। छोटे बच्चों के साथ यात्रा कर रही महिलाओं के लिए बच्चों की सुरक्षा बड़ा प्रश्न होता है। खासकर टॉयलेट जाने पर। स्लीपर वंदेभारत के टॉयलेट में लगा बेबी सीटर खोलने पर नीचे हो जाता है। टॉयलेट यूज करने पर महिलाएं इसमें बच्चे को बैठा सकेंगी।

वाराणसी-नई दिल्ली के बीच चार स्टॉपेज, छह दिन संचालन
वाराणसी नई दिल्ली के बीच स्लीपर वंदेभारत सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। वाराणसी से शुक्रवार और नई दिल्ली से शनिवार को ट्रेन नहीं चलेगी। इसके साथ ही वाराणसी और नई दिल्ली के बीच चार स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा। प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़ और गाजियाबाद के लोगों को भी इस ट्रेन का फायदा होगा। वाराणसी से रात 8.50 और नई दिल्ली से रात 9.40 पर ट्रेन शुरू होगी।

स्लीपर वंदेभारत का शेड्यूल
वाराणसी से नई दिल्ली (गाड़ी सं. 27421)

वाराणसी से रवानगी रात 8:50 बजे

प्रयागराज रात 10:35 बजे

कानपुर रात 12:40 बजे

अलीगढ़ भोर 3:55 बजे

गाजियाबाद भोर में 5:25 बजे

नई दिल्ली 6:10 बजे
नई दिल्ली से वाराणसी (गाड़ी सं. 27422)

नई दिल्ली से रवानगी रात 9:40 बजे

गाजियाबाद रात 10:13 बजे

अलीगढ़ रात 11:20 बजे

कानपुर रात 2:45 बजे

प्रयागराज भोर 5:05 बजे

वाराणसी 7:10 बजे
मेमू की नई रैक में भी कई खूबियां
बनारस-प्रयागराज रामबाग और वाराणसी सिटी-राजातालाब मेमू ट्रेन के नए रैक की विशेषताएं रेलवे ने गुरुवार को जारी की हैं। कोचों में सीसी कैमरे और पैनिक बटन है। इससे न सिर्फ यात्री सुरक्षा सशक्त होगी बल्कि आपात स्थिति में महिलाओं को तुरंत मदद मिल सकेगी। सभी कोचों में बायो-टॉयलेट हैं, जिससे स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

वाराणसी-अहमदाबाद के बीच आज से नई ट्रेन
वाराणसी जंक्शन से साबरमती (अहमदाबाद) के बीच नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन भी आज से शुरू हो रही है। साबरमती स्टेशन पर शुक्रवार को आयोजित समारोह में सुबह 10:30 बजे उद्घाटन स्पेशल (गाड़ी संख्या-09405) ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यह गाड़ी शनिवार को दिन में 11:40 बजे कैंट स्टेशन पर आएगी। नई रेल सेवा से गुजरात और राजस्थान जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाराणसी-साबरमती दैनिक एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या-12206) शाम 5.30 बजे कैंट से रवाना होगी और अगले दिन रात 8.15 बजे साबरमती पहुंचेगी। वापसी में साबरमती-वाराणसी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या-12205) सुबह 5.20 बजे साबरमती स्टेशन से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6.30 बजे वाराणसी जंक्शन आएगी। इस ट्रेन का ठहराव मिर्जापुर, सूबेदारगंज (प्रयागराज), गोविंदपुरी (कानपुर), टूंडला, ईदगाह आगरा, भरतपुर, बांदीकुई, गांधीनगर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, पालनपुर और मेहसाणा स्टेशनों पर दिया जाएगा।

छपरा-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलेगी
छपरा से आनंद विहार टर्मिनल के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह कैंट स्टेशन से गुजरेगी। 3 से 17 नवंबर तक दोनों दिशाओं से यह गाड़ी हर मंगल और शुक्रवार को प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या-04057 छपरा से रात 10.10 बजे छूटेगी और तड़के 3.35 बजे कैंट आएगी। दस मिनट बाद यहां से रवाना होकर अगले दिन शाम 5.20 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वहीं, आनंद विहार से यह ट्रेन रात 12.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 1.15 बजे कैंट आएगी। यहां से दस मिनट बाद रवाना होकर शाम 7.20 बजे छपरा पहुंचेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हरियाणा के मतदाताओं को मिली राहत, SIR की समय सीमा बढ़ी, अंतिम सूची 30 नवंबर को

चंडीगढ़. हरियाणा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर)...

सर्दियों में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर मेथी-मूंगफली की सब्जी, जानें आसान रेसिपी

सर्दियों में बाजार में हरी मेथी खूब मिलने लगती...