आर्मी पब्लिक स्कूल को बम धमकी, ईमेल में IED ब्लास्ट का जिक्र

Date:

जालंधर.

आर्मी पब्लिक स्कूल जालंधर कैंट को बम से उड़ाने की धमकी की ईमेल की गई है। यह ईमेल स्कूल की आधिकारिक ईमेल आईडी पर सुबह 8. 55 पर भेजी गई। इसमें पंजाब और खालिस्तान से जुड़े नारे लिखे गए हैं। साथ ही स्कूल में IED के जरिए धमाके करने की धमकी दी गई है।

धमकी भरे ईमेल में 4 नवंबर को संगरूर में होने वाली कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली का भी जिक्र किया गया है। ईमेल मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। पुलिस विभाग की साइबर टीमें ईमेल भेजने वाले की पहचान करने और उसका आपी एड्रेस ट्रैक करने में जुट गई हैं। मामले की जांच की जा रही है।

1 से 4 नवंबर तक ट्रेनों में सफर न करने की धमकी
स्कूल को भेजी गई इस धमकी भरे ईमेल में एक से चार नंबर तक ट्रेनों में ना सफर करने की भी धमकी दी गई है जिसमें खासकर अमृतसर, लुधियाना, फिरोजपुर, बठिंडा की ट्रेनों के साथ-साथ रेल ट्रैक को भी निशाना बनाने का भी जिक्र किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

600 नई लाइटों से जगमगाएगा दुर्ग, विद्युत विभाग ने तेज किया अभियान

दुर्ग. स्ट्रीट लाइट की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अनंत सिंह को 1 दिसंबर तक जेल में करना होगा सरेंडर

मोकामा मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह एक बार फिर...

अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले- 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार

लखनऊ गृहमंत्री अमित शाह ने लखनऊ में आयोजित भाजपा की...