लोकभवन में सरदार पटेल को किया नमन, राज्यपाल पटेल ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

Date:

राज्यपाल पटेल ने दिलाई राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ

लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की लोकभवन में मनाई गई जयंती

भोपाल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने लोकभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ दिलाई। उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ समारोह लोकभवन के बैंक्वेट हॉल में शनिवार को आयोजित किया गया था।  

इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, उप सचिव सुनील दुबे, विधि अधिकारी उमेश कुमार श्रीवास्तव सहित लोकभवन में पदस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

     राज्यपाल पटेल ने समारोह में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के कृतित्व को प्रकाशित किया। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों में बंटे देश को एकता के सूत्र में बांधा था। इसीलिए उन्हें लौहपुरुष कहा जाता है। राज्यपाल पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत बनाने के सरदार पटेल के संस्कारों का परिवार एवं समाज में प्रसार किया जाना चाहिए।

राज्यपाल पटेल के नेतृत्व में लोकभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली। उन्होंने सरदार पटेल की दूरदर्शिता और उनके योगदान का स्मरण किया। राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए स्वयं को समर्पित करने का संकल्प लिया। साथ ही, देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देने की शपथ ली। अधिकारियों-कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा से इस संकल्प का पालन करने और राष्ट्र की एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का भी प्रण लिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी की तबादला सूची, कई अधिकारी-कर्मचारी इधर से उधर

रायपुर. छत्तीसगढ़ में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में बड़े...

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला की शादी की तस्वीरें वायरल, जानिए कौन हैं उनकी जीवनसंगिनी

श्रीनगर  म्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान...

रायगढ़ में 981 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया स्वागत

प्रभु श्रीराम का जीवन संघर्ष, त्याग, सेवा और मर्यादा...