CM डॉ. मोहन यादव ने सरदार पटेल की जयंती पर किया नमन, मंत्रालय में प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि

Date:

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर किया नमन

मंत्रालय स्थित प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न से सम्मानित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर नमन किया तथा सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि मातृभूमि के लिए समर्पित सरदार पटेल का जीवन राष्ट्र के नवनिर्माण के संकल्प को सुदृढ़ करता है। सरदार पटेल देशभक्तों के लिए प्रेरणा का अनंत स्रोत बने रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय स्थित उद्यान में स्थापित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक भगवानदास सबनानी, राहुल कोठारी तथा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

BRICS Sustainable Lifestyle Week की शुरुआत, जयपुर में साइकिल रैली से दिया प्रदूषण मुक्त जीवनशैली का संदेश

जयपुर राजस्थान में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वायु एवं सतत जीवनशैली...

SIR पर घमासान के बीच BJP का नया दांव, इमरजेंसी और 1984 के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरेगी

लखनऊ भारतीय जनता पार्टी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का...

दीपावली से पहले रांची के पटाखा दुकानदारों को राहत, प्रशासन ने हटाई रोक; इन शर्तों का करना होगा पालन

रांची जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम परिसर में दीपावली पर पटाखा...