केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया कल छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ

Date:

रायपुर

 केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया  01 नवंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे नवा रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ करेंगे। राज्योत्सव के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय करेंगे। केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया अपने प्रवास के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से जुड़े महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करने के साथ ही छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन समारोह में भी शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 से 3 नवंबर तक नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में भव्य राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। राज्योत्सव में प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोककलाओं, जनजातीय परंपराओं और विकास यात्रा की झलक देखने को मिलेगी। तीन दिनों तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न अंचलों के लोककलाकारों के साथ ही राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

नर्सिंग महाविद्यालय एवं परिचारक छात्रावास निर्माण का करेंगे भूमिपूजन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 1 नवंबर को शाम 5 बजे नवा रायपुर स्थित  सत्य साईं संजीवनी बाल हृदय चिकित्सालय पहुंचेंगे। यहां वे नर्सिंग महाविद्यालय एवं परिचारक छात्रावास के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। नर्सिंग महाविद्यालय एवं परिचारक छात्रावास का निर्माण स्वास्थ्य शिक्षा और चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल होगी। इससे नर्सिंग शिक्षा के लिए आवश्यक अधोसंरचना के विकास के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने की दिशा में सहयोग मिलेगा।

शाम 6 बजे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय करेंगे अध्यक्षता

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया शाम 6 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे, जहां वे छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय करेंगे। समारोह में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री  अरुण साव एवं  विजय शर्मा सहित प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान खेल गतिविधियों में भी सहभागिता करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे रात 8 बजे रायपुर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल हॉकी स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन समारोह में शामिल होंगे। केंद्रीय खेल मंत्री की उपस्थिति प्रदेश में हॉकी सहित विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग जैसे आयोजन प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता और कौशल प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया का छत्तीसगढ़ प्रवास राज्य स्थापना दिवस के उत्सव के साथ स्वास्थ्य शिक्षा, सांस्कृतिक संरक्षण और खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ

रायपुर नक्सलवाद से मुक्त बस्तर अंचल में विकास कार्यों को...

जबलपुर पुलिस ने 4 करोड़ 35 लाख 55 हजार रुपये कीमत का 871 किलो 95 ग्राम गांजा, 412 नग पेंट के डिब्बे एवं तस्करी...

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध...

विभागीय प्रदर्शनी में ड्रोन दीदी, कौशल विकास के नवाचारों का किया अवलोकन

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल में...