सीएम योगी सोमवार को गोंडा में 520 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

Date:

लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार (02 नवंबर) को गोंडा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम योगी मनकापुर और गौरा विधानसभा क्षेत्रों के लिए 520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कुल 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन विकास खंड छपिया की ग्राम पंचायत तेजपुर में होगा। इस अवसर पर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और चेक भी वितरित किए जाएंगे।

मनकापुर और गौरा को करोड़ों की सौगात

गोंडा की मनकापुर विधानसभा क्षेत्र में 94 करोड़ रुपये की लागत से 9 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 160 करोड़ रुपये से अधिक की 20 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। वहीं गौरा विधानसभा क्षेत्र में 53 करोड़ रुपये से अधिक की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण और 213 करोड़ रुपये से अधिक की 21 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह, एमएलसी अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह, विधायक रमापति शास्त्री, प्रभात कुमार वर्मा, विनय कुमार द्विवेदी, प्रतीक भूषण सिंह, प्रेम नारायण पाण्डेय, बावन सिंह और अजय सिंह, प्रशासक, जिला पंचायत घनश्याम मिश्र सहित कई गणमान्य मौजूद रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

उर्दू अकादमी के निवर्तमान चेयरमैन के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

गोरखपुर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को उर्दू अकादमी...

प्रधानमंत्री मोदी के मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर दिये संदेश से मन हर्षित है

भोपाल  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस एक...

गढ़ कलेवा के स्टॉल में स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद ले रहे नागरिक

रायपुर  छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति,...

जबरन कब्जा करने वाली माफिया प्रवृत्ति की पार्टी है सपा : सीएम योगी

गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को नगरीय जीवन सुगमता...