अरोड़ा के घर छापेमारी से गरमाई पंजाब की सियासत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

Date:

होशियारपुर.

पंजाब में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच होशियारपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दबिश से सियासी हलचल तेज हो गई है। सोमवार तड़के करीब पांच बजे जब शहर के लोग नींद में थे, उसी समय चंडीगढ़ से आई ईडी की टीम तीन गाड़ियों में जोधामल रोड स्थित अरोड़ा के आवास पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी।

सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई ने जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। अरोड़ा के एडवोकेट एचएस सैनी ने भी पुष्टि की है कि उनके आवास पर पहुंची टीम ईडी की है। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि ईडी ने किस मामले को लेकर यह कार्रवाई की है और जांच का आधार क्या है। कार्रवाई के संबंध में ईडी की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया चुनावी हथकंडे का आरोप
ईडी की कार्रवाई सामने आते ही कांग्रेस ने इसे भाजपा की राजनीतिक साजिश करार दिया है। कांग्रेस के जिला प्रधान एडवोकेट दलजीत सिंह गिल ने कहा कि पंजाब में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा ने कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाने की रणनीति अपनानी शुरू कर दी है। कांग्रेस को पहले से अंदेशा था कि चुनावी माहौल में पार्टी नेताओं को परेशान करने और उनका मनोबल तोड़ने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
गिल ने कहा कि भाजपा चुनाव के समय ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों का सहारा लेकर विपक्षी नेताओं पर दबाव बनाने का प्रयास करती है। लेकिन कांग्रेस ऐसे हथकंडों से डरने वाली नहीं है। जनता भाजपा की इस राजनीति को अच्छी तरह समझती है।

जिला प्रधान ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पूरी मजबूती से सुंदर शाम अरोड़ा के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से न तो कांग्रेस का मनोबल टूटेगा और न ही पार्टी अपने राजनीतिक संघर्ष से पीछे हटेगी। हर कार्रवाई का जवाब दिया जाएगा। ईडी की कार्रवाई के पीछे का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन चुनावी माहौल में पूर्व मंत्री के आवास पर हुई इस दबिश ने पंजाब की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। अब सबकी निगाहें ईडी की जांच और उसकी ओर से सामने आने वाली आधिकारिक जानकारी पर टिकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजनीतिक मतभेद दरकिनार, पंचकूला सम्मेलन में एक साथ नजर आए पक्ष-विपक्ष के नेता

पंचकूला. सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में हरियाणा विधानसभा की ओर...

बिहार में मेडिकल के 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी ₹1.15 लाख सैलरी

मेडिकल क्षेत्र में नौकरी का मौका तलाश रहे उम्मीदवारों...

किसान मंडी लगाने पर मोहाली में विवाद, लोगों ने कहा- गंदगी नहीं, हरियाली चाहिए

मोहाली. फेज-5 में सब्जी मंडी वाली जगह पर पिछले कई...