CG में संयुक्त ड्राइवर संघ का हड़ताल का ऐलान, जरूरी सेवाओं पर पड़ सकता है असर

Date:

जगदलपुर.

बस्तर में संयुक्त ड्राइवर संघ ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी तेज कर दी है. संघ ने बस्तर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर 12 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी. हड़ताल से जरूरी सेवाओं पर असर हो सकता है.

ड्राइवरों की हड़ताल से राशन वितरण, सब्जी मंडी, पेट्रोल-डीजल परिवहन, खनिज ढुलाई और यात्री बसों का संचालन प्रभावित होने की आशंका है. 33 जिलों के ड्राइवर संघ एकजुट होकर रायपुर में 33 जिलों के पदाधिकारियों की बैठक में हड़ताल का निर्णय लिया गया है. पहले भी मांगों को लेकर आंदोलन हुआ था, लेकिन आश्वासन के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ.

क्या हैं ड्राइवरों की मांगे
संघ का आरोप है कि चालकों को आए दिन मारपीट, झूठे आरोप और असुरक्षा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ड्राइवर आयोग, वेलफेयर और ड्राइवर दिवस की मांग भी प्रमुख है. अब देखना होगा कि 12 नवंबर से पहले शासन-प्रशासन ड्राइवरों की मांगों पर क्या निर्णय लेता है, या फिर बस्तर सहित प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को अनिश्चितकालीन हड़ताल का सामना करना पड़ेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सिरोही को मिली सबसे युवा सरपंच, 21 साल की संगीता ने रचा इतिहास

सिरोही  राजस्थान में पंचायती राज चुनाव में सरपंच पदों पर...

पांच मंजिला मकान से करोड़ों की संपत्ति तक, जांच में सामने आईं DPO रूबी कुमारी की संपत्तियां

पूर्णिया किशनगंज में शिक्षा विभाग के डीपीओ रूबी कुमारी के...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, राजनांदगांव और बस्तर में बारिश की चेतावनी

राजनांदगांव. अर्नब चक्रवाती तूफान के गुजरने के बाद अब फिर...

CM नायब सैनी की कैबिनेट का बड़ा फैसला, रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 500 बसें

चंडीगढ़  हरियाणा रोडवेज में 500 पूर्ण निर्मित डीजल इंजन वाली...