पांच मंजिला मकान से करोड़ों की संपत्ति तक, जांच में सामने आईं DPO रूबी कुमारी की संपत्तियां

Date:

पूर्णिया

किशनगंज में शिक्षा विभाग के डीपीओ रूबी कुमारी के कई ठिकानों पर छापेमारी से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है. आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार (3 नवंबर) को आय से अधिक संपत्ति के मामले में किशनगंज में शिक्षा विभाग के सर्व शिक्षा अभियान की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) रूबी कुमारी के 4 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. ईओयू के अधिकारी के अनुसार डीपीओ रूबी कुमारी के खिलाफ आय से 80 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 

आय से अधिक संपत्ति के आरोप में FIR
बता दें कि मंगलवार सुबह से ईओयू की जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमें तलाशी अभियान चला रही हैं. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वर्ष 2018 से 2025 के बीच सात सालों में कटिहार में 11 जगहों पर जमीन की खरीद की गई है. ईओयू की टीम किशनगंज में उनके आवास और कार्यालय के साथ-साथ कटिहार और पटना सहित कुल चार ठिकानों पर छापामारी की है. वहीं, EOU की टीमें संपत्ति, बैंक खातों, वित्तीय लेन-देन और चल-अचल संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल कर रही हैं. फिलहाल छापेमारी की प्रक्रिया के बाद ही जब्त संपत्ति और दस्तावेजों का आधिकारिक ब्योरा सामने आएगा।

जांच पूरी होने के बाद सामने आएगा संपत्ति का ब्योरा
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने कहा कि शिक्षा विभाग की डीपीओ रूबी कुमारी ने पिछले कुछ दिनों के ही नौकरी में काफी संपत्ति अर्जित की है. कोढ़ा में वह पांच मंजिल का मकान बना रही है. इसके अतिरिक्त कई जगह करोड़ों रुपए की जमीन खरीदी है. फिलहाल रूबी कुमारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच अभी जारी है. EOU की तलाशी और दस्तावेजों की पड़ताल पूरी होने के बाद संपत्ति का वास्तविक ब्योरा सामने आएगा. फिलहाल जांच एजेंसी की कार्रवाई पर शिक्षा विभाग और प्रशासनिक महकमे की नजर है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अयोध्या का हर दीप बनेगा उत्तर प्रदेश के विकास का प्रतीक

पीलीभीत में ब्रह्मलीन महंत योगी शांतिनाथ जी की पुण्य...

छत्तीसगढ़ विकास की नई राह पर अग्रसर, सांसद विजय बघेल ने कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व...