गोल्ड मेडल के बाद भी इनाम का इंतजार, कीर्ति ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से लगाई गुहार

Date:

 जींद
 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली कीर्ति शर्मा विजेता की जगह प्रतिभागी दिखाए जाने की वजह से हरियाणा सरकार की तरफ से मिलने वाले सम्मान से वंचित रह गईं।

गोल्ड मेडल जीतने वालों को प्रदेश सरकार ने तीन करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इसमें कीर्ति शर्मा का नाम नहीं आया। कीर्ति ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर सम्मान दिलाने का अनुरोध किया है। वहीं, मंत्री अरविंद शर्मा के भी संज्ञान में मामला लाया गया है।

इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
इस बड़ी चूक से खेल विभाग के अधिकारियों में भी डर का माहौल है। कीर्ति का इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह कह रही हैं कि एशियन गेम्स में मैंने तीरंदाजी में टीम में गोल्ड मेडल जीता है, लेकिन जो 30 अक्टूबर को भिवानी में सम्मान समारोह हुआ था, उसमें मुझे शामिल नहीं किया गया। मेरी प्रोफाइल में सिर्फ प्रतिभागी लिखा हुआ है।

हालांकि, जिला खेल अधिकारी कार्यालय जींद में सारे सर्टिफिकेट, फोटो व अन्य दस्तावेज जमा किए थे, लेकिन उसका वहां सम्मान नहीं हुआ। मैं वहां पहुंची, लेकिन न मेरे गोल्ड मेडल जीतने पर मुझे कोई धन राशि और न ही नौकरी का कोई ऑफर मिला।

मैंने यह सारी बातें मंत्री अरविंद शर्मा को बताई थी। उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है, इसमें जो गलती हुई है, उसे वह सुधरवाएंगे। मंत्री ने मुख्यमंत्री से भी बात की है, वे मेरा सम्मान करवाएंगे और जो जॉब पॉलिसी में है, वह मुझे नौकरी दिवालाएंगे।

विभागीय अधिकारी बता रहे क्लेरिकल गलती
भिवानी में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में एशियन और पैरा एशियन गेम्स के 132 खिलाड़ियों को करीब 189.38 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि के चेक दिए गए थे। कीर्ति को प्रतिभागी दिखाया गया, जिससे उन्हें तीन करोड़ की जगह केवल साढ़े सात लाख रुपये ही मिलेंगे।

विभागीय अधिकारी क्लेरिकल गलती बताकर एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। डॉ. अरविंद शर्मा ने कीर्ति को जल्द सम्मान दिलाने और चूक करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी एशियन गेम्स के खिलाड़ियों को दिल्ली में सम्मानित किया था।

पिता बोले- एक सप्ताह पहले जमा करवा दिए थे दस्तावेज
कीर्ति के पिता विजय शर्मा ने कहा कि कीर्ति और नीरू ढांडा के दस्तावेज एक ही दिन जमा करवाए गए थे। विभाग ने जो खेल मंत्रालय सत्यापित दस्तावेज मांगे थे, वे सम्मान समारोह से एक सप्ताह पहले ही जमा करा दिए थे।

मुख्यमंत्री कार्यालय से फोन आया था, जल्द जांच करके कार्रवाई की बात कही थी। जिला खेल अधिकारी का कहना है, उनकी तरफ से सही दस्तावेज भेजे गए हैं।

मुख्यालय स्तर पर गलती हुई है। जबकि मुख्यालय की तरफ से कहा जा रहा है, गलती जिला स्तर पर हुई है। कौन सही है, कौन गलत, ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा।

जल्द मिलेगा लेटर: खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा
जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने कहा कि कीर्ति के सभी दस्तावेज पंचकूला भेज दिए गए थे। एशियन गेम्स में सात पदक जीतने वाले जिले के चारों खिलाड़ियों पर विभाग को गर्व है। क्लेरिकल गलती के कारण कीर्ति के साथ ऐसा हुआ है। उन्हें जल्द ही तीन करोड़ रुपये अवार्ड का लेटर मिल जाएगा। यह उनका अधिकार है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

छठ पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, पटना के घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पटना  छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए...

पंजाब में बवाल के बाद बड़ी कार्रवाई, 1200 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

मानसा. नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा...

‘आरक्षण सामाजिक न्याय का विषय’, दत्तात्रेय होसबाले का बड़ा बयान

इंदौर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की...

‘भ्रष्टाचार की फेहरिस्त बताऊंगा तो जमीन खिसक जाएगी’, CM भजनलाल पर गहलोत का पलटवार

जयपुर राजस्थान की राजनीति में त्योहारी सीजन के बीच बड़ा...