वाहनों की सघन जांच में जुटी आबकारी और पुलिस टीम

Date:

पन्ना
पन्ना कलेक्टर हर्ष सिंह और नवागत पुलिस अधीक्षक सव्यसाची सराफ के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी मुकेश मौर्य के मार्गदर्शन में आबकारी और पुलिस के द्वारा पहाड़ीखेड़ा में नागोद कालिंजर राजमार्ग पर रात्रि में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । गौरतलब है कि देवास जिले में अवैध शराब परिवहन के दौरान एक ट्रक द्वारा टीआई दिलीप पुरी दुर्घटना घटित की गई, जिसमें श्री पुरी अपने कर्तव्य पर शहीद हो गये । इसके बाद पन्ना कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा आबकारी और पुलिस को संयुक्त रूप से वाहन चैकिंग करने के निर्देश दिए गए ।

आबकारी उपनिरीक्षक निरीक्षक मुकेश कुमार पाण्डेय और पहाड़ीखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी पूर्णानंद मिश्रा और स्टाफ के द्वारा रात्रि में पहाड़ीखेड़ा में बैरिकेडिंग कर वाहनों की चेकिंग की गई।  दूसरी तरफ आबकारी वृत्त पवई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी शंभू दयाल सिंह जाटव के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक हरीश पाण्डेय, विक्रांत जैन और सहयोगी स्टाफ के द्वारा अमानगंज और पवई में रात्रि में वाहन चेकिंग की गई । आगे भी इस तरह की वाहन चेकिंग जारी रहेगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘हार की हताशा अराजकता की राजनीति में बदली’, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कांग्रेस व इंडी...

बच्चों की सुरक्षा,स्वास्थ्य और अधिकारों पर आयोग का बड़ा कदम

आश्रम छात्रावासों के लिए SOP प्रस्तावित, मंत्री रामविचार नेताम...

दिवाली पर पटाखे चलाने की समय सीमा तय, रात 10 बजे के बाद आतिशबाजी पर रोक

 रांची  दशहरा की तरह इस बार दीपावली में भी नियमों...

917 तस्करों की गिरफ्तारी के बाद भी नहीं टूटी ड्रग्स सप्लाई चेन, राजस्थान में फैला नशे का जाल

सीकर  एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने एक साल में राजस्थान...