MLA के बंगले को चोरों ने बनाया निशाना, तीसरी बार हुई चोरी से मचा हड़कंप

Date:

भोपाल

राजधानी में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि जनप्रतिनिधियों के आवास भी सुरक्षित नहीं हैं। निवाड़ी विधायक अनिल जैन के भोपाल में प्रोफेसर कॉलोनी स्थित सरकारी बंगले में खिड़की के सरिए तोड़कर चोर अंदर घुसे और कमरे में रखी एलईडी टीवी, चश्मा और डायनिंग टेबल पर रखे ड्रायफ्रूट्स के डिब्बे चोरी कर ले गए। विधायक के बंगले में चोरी की यह तीसरी वारदात बताई जा रही है। खास बात यह है कि पहले हुई चोरियों में भी टीवी और ड्रायफ्रूट्स ही चोर लेकर गए हैं।

खिड़की के सरिए टूटे मिले

पुलिस के अनुसार, फरियादी कालीचरण अहिरवार (73), निवासी गोपाल नगर, अवधपुरी, दुग्ध महासंघ से सेवानिवृत्त हैं और विधायक के बंगले पर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि तीन नवंबर को दोपहर 12 बजे बंगले पहुंचे थे, तब सब कुछ सामान्य था। अगले दिन 4 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे पहुंचे तो खिड़की के सरिए टूटे मिले।

अंदर जांच करने पर विधायक के कमरे से एलईडी टीवी, डायनिंग टेबल पर रखे ड्रायफ्रूट्स के डिब्बे और चश्मा गायब मिले। कर्मचारी ने बताया कि चोरी 3 नवंबर दोपहर 1 बजे से 4 नवंबर दोपहर 3 बजे के बीच हुई है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तीसरी बार चोरी, हर बार टीवी और ड्रायफ्रूट्स पर हाथ साफ

विधायक अनिल जैन के बंगले को चोर पहले भी दो बार निशाना बना चुके हैं। दोनों वारदातों में बंगले से टीवी और ड्रायफ्रूट्स चोरी होने की बात सामने आई है। बार-बार एक ही तरह की चोरी होने के बावजूद आरोपितों का फिर वारदात को अंजाम देना सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा, 9.26 किलो पैंगोलिन शल्क और तेंदुए की खाल बरामद

बीजापुर. जिले में वन्यजीवों के संगठित शिकार और अवैध तस्करी...

मुख्य सचिव बर्णवाल ने किया सीहोर के औद्योगिक क्षेत्रों का निरीक्षण, निवेश और रोजगार पर जोर

मुख्य सचिव बर्णवाल ने किया सीहोर के औद्योगिक क्षेत्रों...

धनतेरस पर बीजेपी कार्यालय में हुआ विशेष पूजन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व...

भोपाल-इंदौर में सर्दी का असर तेज, MP में लुढ़का पारा; अगले 4 दिन मौसम रहेगा साफ

भोपाल  मध्य प्रदेश में अब मौसम सर्द होने लगा है।...