झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, मुंबई से पकड़ा गया माओवादी जोनल कमांडर संजय यादव उर्फ गोदराम

Date:

मेदिनीनगर (पलामू)
पुलिस को प्रतिबंधित माओवादी कम्युनिस्ट सेंटर (एमसीसी) के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है. संगठन के 10 लाख रुपये के इनामी जोनल कमांडर संजय यादव उर्फ गोदराम को मुंबई में गिरफ्तार किया गया है. वह पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के देवगन गांव का रहने वाला है. झारखंड सरकार ने उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. पुलिस को उसकी कई वर्षों से तलाश थी.

तस्वीर से हुई पहचान, पूछताछ के बाद गिरफ्तारी
जानकारी के अनुसार, संजय यादव मुंबई में तीन अन्य लोगों के साथ एक स्थान पर बैठा हुआ था. इसी दौरान वहां मौजूद लोगों की तस्वीर पलामू पुलिस को भेजी गयी. तस्वीर के आधार पर पुलिस ने संजय यादव की पहचान सुनिश्चित की. इसके बाद स्थानीय स्तर पर उसे हिरासत में लिया गया. पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम संजय यादव उर्फ गोदराम बताया, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू की गयी. पलामू पुलिस के वरीय अधिकारियों ने भी उसकी हिरासत और गिरफ्तारी की प्रक्रिया की पुष्टि की है. गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद पलामू पुलिस उसे जिले में लाने की तैयारी में जुट गयी है.

ट्रांजिट रिमांड पर पलामू लाने की तैयारी
संजय यादव को पलामू लाने के लिए पुलिस की विशेष टीम मुंबई रवाना हो चुकी है. पहले उसे मुंबई की अदालत में पेश किया जायेगा. वहां से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद पुलिस उसे पलामू लायेगी. इसके बाद उसे पलामू न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

15 लाख के इनामी नितेश यादव की तलाश तेज
इधर, पुलिस की नजर माओवादी संगठन के 15 लाख रुपये के इनामी रीजनल कमांडर नितेश यादव पर भी है. नितेश बिहार के गया जिले का रहने वाला बताया जाता है. जानकारी के अनुसार, उसके भी मुंबई और आसपास के इलाकों में छिपे होने की आशंका है. संजय यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नितेश यादव की तलाश में भी छापेमारी तेज कर दी है.

संगठन के नेटवर्क से जुड़ी जानकारी मिलने की उम्मीद
पलामू पुलिस के लिए संजय यादव की गिरफ्तारी को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. लंबे समय से फरार चल रहे इनामी उग्रवादी के पकड़े जाने से संगठन की गतिविधियों और उसके नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है. पुलिस उससे पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

लंबे इंतजार का होगा अंत! MP में अनुकंपा नियुक्ति के हजारों मामलों पर सरकार का बड़ा कदम

भोपाल मध्य प्रदेश में अब सभी विभागों को अभियान चलाकर...

दीपावली पर खास महत्व रखने वाले ओल की खेती से किसानों की चमकी किस्मत, 3500 रुपये क्विंटल तक भाव

 समस्तीपुर   दीपावली में प्रमुखता से भोग के रूप में खाए...

यूरिया-DAP की जमाखोरी और अवैध बिक्री पर होगी कार्रवाई, सूचना देने वालों को मिलेगा नकद इनाम

 बालोतरा  किसानों को रियायती दरों पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने...

छत्तीसगढ़ में BJP का बड़ा कार्यक्रम, 11 नवंबर को आएंगी स्मृति ईरानी

रायपुर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 15 नवंबर को...