इंस्टाग्राम पर घंटों रील्स देखने वालों के लिए मौका, वायरल ट्रेंड पहचानने पर मिलेगी सैलरी

Date:

अगर आप भी इंस्टाग्राम पर घंटों रील्स देखते हैं, तो आपके लिए एक दिलचस्प खबर है. अब रील्स देखने की आपकी यह आदत कमाई का जरिया भी बन सकती है. राजस्थान के उदयपुर की एक कंपनी ने ऐसी ही अनोखी नौकरी निकाली है, जिसमें कर्मचारी का काम दिनभर इंस्टाग्राम रील्स देखना और वायरल हो रहे ट्रेंड्स पर नजर रखना होगा. कंपनी इस काम के लिए सैलरी भी देगी. इस नौकरी का नाम 'प्रोफेशनल डूमस्क्रोलर' (Professional Doomscroller) रखा गया है.

रील्स देखकर पता लगाने होंगे वायरल ट्रेंड्स
उदयपुर की कंपनी इन्फ्लुइश (Influish) ने इंस्टाग्राम डूमस्क्रोलर के पद पर भर्ती निकाली है. कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस नौकरी की जानकारी दी है. वीडियो में कंपनी का एक प्रतिनिधि कहता है कि अगर किसी को इंस्टाग्राम चलाना पसंद है, तो कंपनी उसे इसके लिए पैसे देने को तैयार है. कर्मचारी को दिनभर रील्स देखते हुए यह पता लगाना होगा कि इंस्टाग्राम पर कौन-सा वीडियो, मीम या ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

क्या होगा नौकरी में काम?
कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, इस पद पर चुने गए व्यक्ति को रोजाना इंस्टाग्राम रील्स देखनी होंगी. इसके साथ ही नए वायरल ट्रेंड्स, मीम्स और लोकप्रिय ऑडियो की पहचान करनी होगी. उसे पसंद आने वाली और ट्रेंड कर रही रील्स की जानकारी अपनी टीम के साथ साझा करनी होगी. इतना ही नहीं, रोजाना वायरल कंटेंट का रिकॉर्ड भी तैयार करना होगा. कंपनी चाहती है कि कर्मचारी किसी ट्रेंड के ज्यादा लोकप्रिय होने से पहले ही उसे पहचान सके और सोशल मीडिया पर उसके इस्तेमाल के नए तरीके सुझा सके.

फुल टाइम नौकरी और फ्रेशर्स भी कर सकते हैं आवेदन
Influish की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर इस पद को ग्रोथ और मार्केटिंग विभाग की फुल टाइम नौकरी बताया गया है. यह उदयपुर में ऑफिस जाकर करने वाली नौकरी है. कंपनी ने इस पद के लिए फ्रेशर्स को भी आवेदन का मौका दिया है. उम्मीदवार को इंस्टाग्राम और रील्स की अच्छी समझ होनी चाहिए. इसके अलावा वायरल कंटेंट पहचानने की क्षमता, क्रिएटिव सोच और इंटरनेट ट्रेंड्स की जानकारी भी जरूरी है.

कितनी मिलेगी सैलरी?
इस नौकरी की सबसे खास बात यह है कि रील्स देखने के बदले सैलरी मिलेगी. हालांकि, कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अभी तक सैलरी की रकम का खुलासा नहीं किया है. इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करते समय या इंटरव्यू के दौरान वेतन से जुड़ी जानकारी लेनी होगी. कंपनी की वेबसाइट पर बताया गया है कि भर्ती प्रक्रिया में पहले HR कॉल होगी. इसके बाद उम्मीदवार का प्रैक्टिकल इंटरव्यू लिया जाएगा, जिसमें उसे वायरल और दिलचस्प रील्स खोजने की अपनी क्षमता दिखानी होगी.

कैसे करें आवेदन?
इस नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार Influish की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Careers सेक्शन में आवेदन कर सकते हैं. वहां Instagram Doomscroller पद के लिए आवेदन फॉर्म दिया गया है. उम्मीदवारों को अपना नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर, शहर, काम का अनुभव और रिज्यूमे जैसी जानकारी देनी होगी.

कंपनी के सोशल मीडिया अकाउंट 'The Viral Startup Office' (@gangsofstartup) पर भी इस भर्ती से जुड़ा वीडियो साझा किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, उम्मीदवार इस पोस्ट पर 'Hire' लिखकर कमेंट भी कर सकते हैं. कंपनी की ओर से आवेदन लिंक भेजने की बात कही गई है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई नौकरी की चर्चा
रील्स देखने के बदले पैसे मिलने की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है. अभी तक इसे 56 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक और 73 हजार से ज्यादा लोगों ने इस रील पर कमेंट किया है. Moneycontrol की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी को इस नौकरी के लिए आवेदन फॉर्म मांगने वाले 11 हजार से ज्यादा लोगों की प्रतिक्रिया मिली थी. कई यूजर्स ने इसे अपने सपनों की नौकरी बताया, तो कुछ ने मजाक में कहा कि वे इस काम में बेस्ट परफॉर्मर बन सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

WhatsApp यूजर्स को मिलेगी बड़ी राहत, यूजरनेम के बाद भी छिपा सकेंगे अपना मोबाइल नंबर

मुंबई  व्हाट्सएप अब यूज़रनेम इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए...

‘रामायण’ में यश की आवाज बनेंगे शरद केलकर, रावण के 10 सिर वाले सीन ने किया प्रभावित

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' में...