बरसात में मछलियों के प्रजनन को बचाने के लिए 15 अगस्त तक नहीं होगी मछली पकड़ने की अनुमति

Date:

जगदलपुर.

मछलियों के संरक्षण और प्रजनन को बढ़ावा देने के लिए 16 जून से 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लागू कर दिया गया है. बरसात का मौसम मछलियों के प्रजनन का सबसे महत्वपूर्ण समय माना जाता है. इसी को ध्यान में रखते हुए नदी और नालों में मछली शिकार पर रोक लगाई गई है.

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान है. दोषी पाए जाने पर कारावास और आर्थिक दंड दोनों हो सकते हैं. हालांकि केज कल्चर गतिविधियों को छूट दी गई है. दूसरे राज्यों से मछली आयात और बिक्री पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा. व्यापारियों को आयात से जुड़े दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य होगा. बरसात में बड़ी संख्या में ग्रामीण मछली पकड़कर आय अर्जित करते हैं.

इसी कारण प्रतिबंध अवधि में निगरानी बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही है. मत्स्य विभाग ने नियमों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है. उद्देश्य आने वाले वर्षों के लिए मत्स्य संसाधनों का संरक्षण करना है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला, MSP पर मूंग खरीदी की नई व्यवस्था; किसानों की बढ़ी उम्मीदें

सागर  मध्य प्रदेश में बीते दिनों किसानों को अपनी मूंग...

EPFO Pension Update: सरकार बदल सकती है 10 साल पुराना नियम, ₹25 हजार तक बेसिक सैलरी वालों को मिल सकता है बड़ा लाभ

नई दिल्ली ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य संगठन) से जुड़ी बड़ी खबर...

भारत के लिए राहत की खबर! होर्मुज तनाव के बीच ओमान ने संभाली कमान, तेल-LPG सप्लाई होगी सुचारु

नई दिल्ली  ईरान-अमेरिका युद्ध का सबसे अहम मुद्दा बना रहा...