तेंदूपत्ता गोदाम में फिर लगी आग, जगदलपुर में दमकल की 2 गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

Date:

जगदलपुर.

जगदलपुर के सरगीपाल स्थित तेंदूपत्ता गोदाम के 5 नंबर फड़ में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

बताया जा रहा है कि गोदाम में रखा तेंदूपत्ता पिछले वर्ष का संग्रहित माल था, जो पहले ही बिक चुका था। हालांकि आग से हुए नुकसान का सही आंकलन अभी नहीं हो पाया है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और नुकसान का मूल्यांकन करने में जुटी हुई है।
गौरतलब है कि हाल ही में बीजापुर के तेंदूपत्ता गोदाम में भी भीषण आग लगी थी, जिसमें करीब 10 करोड़ रुपये के नुकसान की बात सामने आई थी।

इसके बाद अब जगदलपुर में हुई इस घटना ने वन विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आग लगने की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। फिलहाल दमकल कर्मियों और वन विभाग की टीम द्वारा आग बुझाने और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफाई कर्मचारियों की 12 दिन की हड़ताल से हरियाणा एनसीआर में सफाई व्यवस्था चरमराई

चंडीगढ़ हरियाणा-एनसीआर के शहरों में पहले से चरमराई सफाई व्यवस्था...

पंजाब की सियासत में BJP का नया दांव, मनप्रीत बादल की छवि बनाम संदीप पाठक की रणनीति

चंडीगढ़. भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सोमवार को हुई घोषणा...

शत्रुहन सिंह साहू को बड़ी जिम्मेदारी, Bar Council of India की अनुशासन समिति में बने Co-opted Member

धमतरी. छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद के सदस्य एवं अधिवक्ता शत्रुहन...

जनता दर्शन में एक महिला की पीड़ा सुन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश

रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको...