सनी-डिंपल की तस्वीरें लेने पर थी रोक, फोटोग्राफर का बड़ा खुलासा

Date:

बॉलीवुड गलियारों में कई अधूरी प्रेम कहानियां आज भी हॉट टॉपिक हैं. सनी देओल और डिंपल कपाड़िया भी उन्हीं सितारों में से एक हैं. सालों से दोनों के अफेयर के चर्चे हो रहे हैं. अब एक फोटोग्राफर ने दोनों के रिश्ते को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है.

सेट पर साथ आते थे सनी-डिंपल
सनी और डिंपल ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. एक समय पर दोनों के अफेयर के चर्चे थे. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों एक-दूसरे संग रिलेशनशिप में हैं. हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में फोटोग्राफर रमांकांत मुंडे ने दोनों के बॉन्ड को लेकर अनसुनी स्टोरी शेयर की. उन्होंने कहा कि पैरराजी कल्चर शुरू होने से पहले वो एक्टर्स की तस्वीरें खींच रहे हैं.

रमांकांत मुंडे ने कहा कि उन्हें अपने करियर में कुछ ऐसे स्टार्स मिले, जो खुद को पब्लिक और लाइमलाइट से दूर रखना चाहते थे. उस दौरान सभी फोटोग्राफर्स से कह दिया गया था कि कोई भी सनी और डिंपल की फोटो नहीं लेगा. कई बार सनी देओल और डिंपल कपाड़िया फिल्म के सेट या इवेंट में साथ आते थे. लेकिन दोनों को साथ में फोटो क्लिक कराना पसंद नहीं था. ये बात हर किसी को पता थी. कई बार फोटोग्राफर्स को एक्टर्स के आने से पहले ही तस्वीरें ना क्लिक करने हिदायत दी जाती थी.

रमांकांत ने बताया कि सनी और डिंपल की टीम की ओर से ये मैसेज दिया जाता था कि दोनों की साथ में फोटो नहीं लेनी है. ये मैसेज हर फोटोग्राफर तक पहुंचाया जाता था. कई बार टीम यही बात इशारों में समझाती थी. उन्होंने कहा कि आज की तरह पहले स्टार्स की कैंडिड फोटोज की वैल्यू नहीं होती थी. पहले स्टार्स अच्छे कपड़े, मेकअप और जूलरी में होते थे. उस समय जो उनकी तस्वीरें बेची जाती थीं, वो बहुत खूबसूरत होती थीं.

रमांकांत ने कहा कि पर अब सब बदल चुका है और फोटोग्राफर्स सेलेब्स की छोटी से छोटी चीज में कैमरे में कैप्चर लेते हैं.

सनी और डिंपल की बात करें, तो कुछ साल पहले दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दोनों विदेश के एक बस स्टैंड पर एक-दूजे का हाथ थामे दिख रहे थे. पर अब तक इन्होंने अपने रिलेशन पर ऑफिशियली कुछ नहीं कहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कल्पना वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, न्यूज पोर्टल संचालक दीपक टंडन पुलिस की गिरफ्त में

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर की सरकंडा पुलिस ने तथाकथित...

दसवें दीपोत्सव-2026 का उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन करेंगे शुभारंभ, अयोध्या के 56 घाटों पर जलेेंगे लाखों दीप

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन करेंगे दसवें दीपोत्सव-2026 का शुभारंभ, अयोध्या...

दिवाली 2026: शाम 5:54 से 7:50 बजे तक करें लक्ष्मी-गणेश पूजन, जानें शुभ समय

 Diwali 2026: दिवाली का त्योहार 8 नवंबर 2026, रविवार...