सीमा पर नशा तस्करी पर बड़ा वार, अमृतसर में संयुक्त कार्रवाई में 27 किलो हेरोइन जब्त

Date:

अमृतसर.

भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित पुल मोरां के पास बीएसएफ और पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर कुल 27 किलो हेरोइन की खेप बरामद की है। 25 पिस्तौल और एके 47 की बरामदगी के बाद यह बड़ी खेप है।

आशंका जताई जा रही है कि यहीं हथियारों की खेप भी पाकिस्तानी तस्करों ने गिराई है। सर्च अभी तक जारी है। बीएसएफ को सूचना मिली थी कि पाक तस्करों ने ड्रोन के जरिए घरिंडा इलाके में हेरोइन की बड़ी खेप गिराई है। पुलिस के साथ ज्वाइंट आपरेशन के दौरान जवानों ने यह खेप बरामद की। भार करने पर इसका वजन 27 किलो बताया गया है।

बता दें इससे पहले बुधवार को रमदास इलाके में 25 पिस्तौल, एक एके 47, 360 कारतूस, 47 मैगजीन और एक बुलेट प्रूफ जाकेट सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दिल्ली में CM साय की केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से बैठक, स्वास्थ्य और किसानों से जुड़े मुद्दों पर मंथन

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय...

राहुल गांधी ने जताया खेद, कहा- मेरे बयान का संबंध शिवराज और कार्तिकेय से नहीं था

जबलपुर  कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

यूपी BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री समेत 46 नामों का ऐलान

लखनऊ  यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई...