विंबलडन से पहले सिनर का दमदार प्रदर्शन, नारी को सीधे सेटों में हराया

Date:

लंदन
 दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी जानिक सिनर ने कहा कि वह विम्बलडन में अपने खिताब का बचाव करने को लेकर आश्वस्त हैं। बुधवार को लंदन की भीषण गर्मी में खेले गए प्रदर्शनी मुकाबले में उन्होंने ब्रिटेन के कैमरन नारी को 6-3, 6-3 से हराया।

फ्रेंच ओपन में शारीरिक परेशानी के बाद यह उनका पहला मुकाबला था। घास के कोर्ट पर खेले जाने वाले ग्रैंड स्लैम विंबलडन की शुरुआत सोमवार से होगी। सिनर ने इस टूर्नामेंट से पहले किसी भी एटीपी टूर स्तर के मुकाबले में हिस्सा नहीं लिया है। ऐसे में जार्जियो अरमानी टेनिस क्लासिक में मिली यह जीत उनके लिए अच्छी तैयारी साबित हुई।

सिनर ने कहा कि आज काफी गर्मी थी, लेकिन शारीरिक रूप से मैं अच्छा महसूस कर रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि फ्रेंच ओपन में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्होंने कई चिकित्सकीय परीक्षण कराए। बुधवार को आल इंग्लैंड क्लब में अभ्यास के दौरान सिनर ने कूलिंग वेस्ट पहनी थी।

हालांकि, नारी के विरुद्ध मुकाबले में उन्होंने पहले की तरह बर्फ की थैलियों का इस्तेमाल नहीं किया। फुलहम में दोपहर के समय तापमान 33 डिग्री सेल्सियस था, जबकि सोमवार को विम्बलडन के पहले दिन तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। फ्रेंच ओपन में सिनर दो सेट और तीसरे सेट में 5-1 की बढ़त के बावजूद अर्जेंटीना के जुआन मैनुअल सेरुंडोलो से 3-6, 2-6, 7-5, 6-1, 6-1 से हार गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दो पत्रकार सड़क हादसे में घायल, कार चालक पर जानबूझकर कुचलने के प्रयास का आरोप

डोंगरगढ़. राजनादगांव के सनसिटी क्षेत्र में बीती रात सड़क हादसा...

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी बोले- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ही भविष्य की सबसे बड़ी ताकत

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने वाले ही भविष्य का नेतृत्व...

लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में CM मोहन यादव का बड़ा बयान, कप्तान सिंह सोलंकी ने पेंशन टैक्स फ्री करने की उठाई मांग

भोपाल  लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी...

आउटसोर्स नौकरी का इंतजार बढ़ा, यूपी में अगस्त के बाद ही शुरू होंगी नई भर्तियां

लखनऊ  उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के माध्यम से सरकारी...