कोरियन लड़कियों जैसी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनाएं ये आसान स्किनकेयर रूटीन

Date:

: कोरियन ड्रामा और फिल्मों की तरह कोरियन लोगों की स्किन भी लोगों को काफी पसंद आती है. कोरियन लड़कियों की स्किन इतनी ग्लोइंग और स्मूद नजर आती है कि इसे देखकर हर किसी के मन में सवाल आता है कि आखिर वे ऐसा क्या करती हैं कि उनकी स्किन शीशे की तरह चमकती रहती है. ऐसे में आज हम आपको कोरियन गर्ल की स्किनकेयर केयर रूटीन के बारे में बताएंगे जो आपकी स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाने में मदद कर सकती है l

डबल क्लींजिंग को बनाएं रूटीन का हिस्सा
कोरियन स्किनकेयर में रात के समय डबल क्लींजिंग पर काफी ध्यान दिया जाता है. सबसे पहले ऑयल-बेस्ड क्लींजर से मेकअप, सनस्क्रीन और चेहरे पर जमा अतिरिक्त तेल को साफ किया जाता है. इसके बाद माइल्ड वॉटर-बेस्ड क्लींजर से चेहरे को धोया जाता है. इससे चेहरे की गंदगी साफ करने में मदद मिलती है और स्किन को ज्यादा रगड़ने की जरूरत नहीं पड़ती l

क्लींजिंग के बाद चेहरे को हाइड्रेट करना न भूलें
चेहरा धोने के बाद उसे पूरी तरह सूखने का इंतजार न करें. हल्के गीले चेहरे पर टोनर या एसेंस जैसा हाइड्रेटिंग प्रोडक्ट लगाया जा सकता है. इससे चेहरे में नमी बनाए रखने में मदद मिलती है. चेहरा धोने के बाद जोर-जोर से तौलिये से रगड़ने से भी बचें. इसकी जगह हल्के हाथों से थपथपाकर चेहरा सुखाएं l

एक साथ ज्यादा क्रीम लगाने के बजाय करें लेयरिंग
कोरियन स्किनकेयर में एक मोटी क्रीम की लेयर लगाने के बजाय हल्के प्रोडक्ट्स को एक-एक करके लगाने का तरीका अपनाया जाता है. आप टोनर के बाद एसेंस, फिर अपनी जरूरत के अनुसार सीरम और आखिर में हल्का मॉइस्चराइजर लगा सकते हैं. हालांकि, हर व्यक्ति की स्किन अलग होती है. इसलिए बहुत सारे प्रोडक्ट्स एक साथ इस्तेमाल करने के बजाय अपनी स्किन टाइप और जरूरत के हिसाब से ही प्रोडक्ट चुनेंl

सनस्क्रीन को बिल्कुल न भूलें
ग्लोइंग स्किन के लिए सनस्क्रीन बेहद जरूरी है. धूप में निकलने पर यूवी किरणें चेहरे नुकसान पहुंचा सकती हैं और समय से पहले एजिंग, टैनिंग और डार्क स्पॉट्स जैसी समस्याएं बढ़ा सकती हैं. इसलिए सुबह स्किनकेयर रूटीन के आखिर में ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं. अगर आप लंबे समय तक बाहर हैं तो इसे दोबारा लगाने की जरूरत भी पड़ सकती है l

स्किन को ज्यादा स्क्रब करने से बचें
ग्लो पाने के चक्कर में त्वचा को बार-बार स्क्रब करना सही नहीं है. बहुत ज्यादा या हार्श स्क्रबिंग से त्वचा में जलन और लालिमा हो सकती है. अगर एक्सफोलिएशन करना चाहते हैं तो अपनी स्किन के हिसाब से माइल्ड एक्सफोलिएंट चुनें और इसे जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल न करें. सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को खास सावधानी बरतनी चाहिए l

ग्लास स्किन के लिए सबसे जरूरी है कंसिस्टेंसी
ग्लास स्किन किसी एक प्रोडक्ट से रातोंरात हासिल नहीं होती. रोजाना चेहरे की सही तरह से सफाई, प्रॉपर हाइड्रेशन, मॉइस्चराइजिंग और सनस्क्रीन जैसी बेसिक आदतों को लगातार फॉलो करना ज्यादा जरूरी है. साथ ही, कोई भी नया प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CM साय का कांग्रेस पर हमला, ‘आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया’

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आदिवासी कांग्रेस की बैठक को लेकर राजनीतिक...

कृति सेनन के कपड़ों पर मचा विवाद, GIVA ने हटाया रक्षाबंधन विज्ञापन

मुंबई  ज्वेलरी ब्रांड GIVA ने बुधवार को एक्ट्रेस कृति सेनन...

विमान में बम होने की धमकी से हड़कंप, लखनऊ से बेंगलुरु तक मची अफरातफरी

बेंगलुरु  लखनऊ से बेंगलुरु आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E231...

मैनपुरी को नई सौगात: विकसित होगा मयंक ऋषि पक्षी विहार, योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

योगी सरकार का बड़ा फैसला, मैनपुरी में विकसित होगा...