Chief Minister Vishnu Deo Sai visits Kosmanara on Guru Purnima; offers prayers at Satyanarayan Baba Dham.

Date:

रायपुर 

 गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज रायगढ़ के ग्राम कोसमनारा स्थित प्रसिद्ध   108  सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर वित्त मंत्री  ओपी चौधरी उपस्थित थे।
         
मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है। गुरुजनों का आशीर्वाद जीवन को सही दिशा देने के साथ आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि कोसमनारा स्थित  सत्यनारायण बाबा धाम लोगों की गहरी आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा श्रद्धालुओं को आत्मबल और शांति प्रदान करती है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर इस पवित्र धाम में आकर पूजा-अर्चना करना उनके लिए सौभाग्य का अवसर है।
          मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि प्रदेश सरकार गुरुजनों के आशीर्वाद और जनता के विश्वास के साथ जनकल्याण के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रही है। सरकार का प्रयास है कि विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े। 
            इस अवसर पर नगर निगम महापौर  जीवर्धन चौहान सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर गोरखनाथ मंदिर में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन

गोरखपुर  गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकों का आह्वान...

प्रदेशभर में गुरु सम्मान और संस्कारों का उत्सव गुरु पूर्णिमा पखवाड़े का हुआ समापन

भोपाल प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में 15 जुलाई से शुरू...

Jagannath Animation Film: सुप्रीम कोर्ट ने बैन लगाने से किया इनकार, फिल्म की रिलीज पर राहत

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने आज बुधवार को एनिमेटेड फिल्म...

Haryana Farmers News: अब ट्यूबवेल पानी की होगी जांच, बेहतर फसल उत्पादन में मिलेगी मदद

चंडीगढ़. किसान अक्सर मिट्टी की जांच तो कराते हैं, लेकिन...