पंजाब में पराली जलाने के 15 केस, अमृतसर सबसे आगे

Date:

पटियाला.

पंजाब में खरीफ सीजन 2026 के तहत धान की कटाई के साथ ही खेतों में पराली जलाने की घटनाओं पर सैटेलाइट से पैनी नजर रखी जा रही है। पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर (PRSC) द्वारा 15 सितंबर से शुरू की गई विशेष सैटेलाइट मॉनिटरिंग के बाद शुरुआती आंकड़े जारी किए हैं।

शुरुआती 6 दिनों में राज्य में आग लगने के 15 मामले सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि पिछले दो वर्षों (2024 और 2025) की तुलना में इस बार 15 से 20 सितंबर के शुरुआती छह दिनों के दौरान पराली जलाने के मामलों में काफी गिरावट देखने को मिली है। जारी सैटेलाइट डेटा के अनुसार, 15 सितंबर से पराली जलाने के मामलों की रिकॉर्डिंग शुरू कर दी गई। पहले दिन दो मामले सामने आए, जबकि 16 सितंबर को तीन मामले दर्ज किए गए। 17 सितंबर को खेतों में आग लगाने का कोई मामला नहीं मिला। वहीं, 18 और 19 सितंबर को एक-एक मामला सामने आया। अब 20 सितंबर को कुल 8 मामले सामने आए हैं। जिलावार कुल पराली जलाने के मामले (15 से 20 सितंबर 2026)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विदेशी छात्रों की सुरक्षा को लेकर कलेक्टर-SP की बैठक, दिए जरूरी निर्देश

रायपुर. कलेक्ट्रेट रायपुर में आज कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह...

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे जारी, 7 में से 6 मेयर पद BJP के नाम

जयपुर राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव में सोमवार को महापौर,...

शेयर बाजार में लौटी हरियाली, 560 अंक चढ़ा सेंसेक्स; ये रहे बड़े कारण

मुंबई  हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में...

साहिल की मौत के बाद IIT बॉम्बे का एक्शन, प्रोफेसर डूल्ला पर कार्रवाई और माफी

मुंबई  आईआईटी बॉम्‍बे में छात्र की आत्‍महत्‍या के कुछ द‍िनों...