NMC की हरी झंडी के बाद छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 5 नए मेडिकल कॉलेज, छात्रों को मिलेगा बड़ा फायदा

Date:

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) से मान्यता मिल गई है। ये मेडिकल कॉलेज कवर्धा, जांजगीर-चांपा, मनेंद्रगढ़, दंतेवाड़ा और कुनकुरी में प्रस्तावित हैं। सभी कॉलेजों में 50-50 सीटों पर के साथ इसी सत्र से पढ़ाई शुरू की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा, छत्तीसगढ़ के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। प्रदेश में पहली बार एक साथ 5 नए मेडिकल कॉलेज की अनुमति मिली है। प्रदेश में अब एमबीबीएस की 250 सीटें बढ़ जाएगी। बता दें कि पिछले दिनों ही एनएमसी ने आधी अधूरी इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य सुविधाओं की वजह से मान्यता देने से इंकार कर दिया था। इसके बाद सीएम साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपनी बात रखी थी।

स्वास्थ्य व्यवस्था होगी दुरुस्त : रितेश अग्रवाल
मेडिकल शिक्षा कमिश्नर रितेश अग्रवाल ने कहा, मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों से मान्यता मिली है। इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त होगी। यहां के स्थानीय युवाओं को मेडिकल शिक्षा यानी डॉक्टर बनने का मौका मिलेगा। सभी मेडिकल कॉलेज में 50-50 सीट की मान्यता मिली है। एमबीबीएस की इस तरह 250 सीट की बढ़ोतरी हुई है। अब हमारा प्रयास पहले से संचालित मेडिकल कॉलेज में सीट बढ़ाने को लेकर रहेगा। जैसे अभी जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 सीट की वृद्धि हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पार्वती बघेल घर बैठे कर रहीं अतिरिक्त आमदनी, छोटी बचत से संवार रहीं बेटी का भविष्य

रायपुर महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक संबल के...

रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए उपहार

अम्बिकापुर रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले महतारी वंदन योजना...

रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उज्जैन में मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा

भोपाल T मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन के पावन...