छत्तीसगढ़ पुलिस में 64 इंस्पेक्टर ट्रांसफर, विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

Date:

रायपुर.

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है। पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से इस संबंध में आदेश जारी हुआ है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) का तबादला किया गया है। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के आधार पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम ने जारी किया है।

जानकारी के अनुसार, अधिकांश निरीक्षकों का तबादला नक्सल प्रभावित जिलों से मैदानी जिलों में किया गया है, जबकि कई निरीक्षकों को मैदानी क्षेत्रों से बस्तर संभाग के जिलों में पदस्थ किया गया है। यह तबादला तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से लागू रहेगा।

इस ट्रांसफर लिस्ट में बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर, कोंडागांव, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कबीरधाम, धमतरी, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, सूरजपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बलौदाबाजार-भाटापारा, सक्ती, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर सहित कई जिलों के निरीक्षक शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रोजेक्ट अलंकार के तहत 23 जिलों के 51 विद्यालयों को 6.71 करोड़, पुराने भवनों का होगा कायाकल्प

लखनऊ  प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में भवनों...

JPSC घोटाले में श्वेता गुप्ता पर गिरी गाज, तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक निलंबित; जांच तेज

रांची. झारखंड लोक सेवा आयोग की तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक श्वेता...

छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

रायपुर. छत्तीसगढ़ में हॉकी की नई तस्वीर गढ़ने की तैयारी...

फर्जी फर्मों से ITC लेने वालों पर शिकंजा, राजस्थान में 2.06 करोड़ जमा

जयपुर  वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा कर चोरी एवं अपात्र इनपुट...