दिल्ली SIR में 67% फॉर्म डिजिटाइज, जिलों के प्रदर्शन में 19% से ज्यादा अंतर

Date:

नई दिल्ली
 राजधानी में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) चरण-तीन के तहत घर-घर जाकर फॉर्म बांटने का काम सोमवार को पूरा हो गया। इस दौरान दिल्ली के 1.45 करोड़ वोटर्स को 100 प्रतिशत फॉर्म बंटे गए, लेकिन 67 प्रतिशत फॉर्म वापस जमा हो सके। 30 जून से प्रक्रिया शुरू हुई थी। दिल्ली के सभी 13 जिलों में आखिरी दिन तक कुल 97.47 लाख से अधिक फॉर्म ही डिजिटाइज हो पाए हैं, जो कुल डेटा का लगभग 67.18 प्रतिशत ही है।

SIR के तहत डोर टु डोर वेरिफिकेशन हुआ पूरा

  • आंकड़ों पर नजर डालें तो अलग-अलग जिलों के प्रदर्शन में काफी बड़ा अंतर देखने को मिलता है।
  • सबसे बेहतर प्रदर्शन के साथ बाहरी उत्तर जिला टॉप पर है, जहां 75.68 प्रतिशत फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है।
  • वहीं, सबसे खराब स्थिति साउथ-ईस्ट जिले की है, जो महज 56.32 फीसदी डिजिटाइजेशन के साथ सबसे निचले पायदान पर है।
  • डिजिटाइजेशन की इस रफ्तार में सबसे आगे और सबसे पीछे रहने वाले जिलों के बीच 19 प्रतिशत से भी अधिक का फासला दर्ज किया गया है।
  • राजधानी के कई बड़े और अहम इलाकों में भी डेटा एंट्री की रफ्तार औसत से काफी कम रही।
  • नई दिल्ली जिले में केवल 60.76 प्रतिशत और साउथ दिल्ली में 61.32 प्रतिशत फॉर्म ही डिजिटल हो सके हैं।
  • सेंट्रल और नॉर्थ जिलों का हाल भी कुछ ऐसा ही है, जहां काम की रफ्तार 62 से 64 फीसदी के आसपास फॉर्म जमा हुए।
  • दूसरी ओर, वेस्ट, साउथ-वेस्ट, नॉर्थ-वेस्ट और नॉर्थ-ईस्ट जिलों ने बेहतर काम करते हुए 70 प्रतिशत से अधिक का आंकड़ा पार कर लिया है।
  • नॉर्थ-ईस्ट जिला 18.70 लाख से ज्यादा मतदाताओं के साथ दिल्ली का सबसे बड़ा जिला है, जहां 13.27 लाख से अधिक फॉर्म का डेटा सिस्टम में दर्ज किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PMCH में बुजुर्ग-दिव्यांग मरीजों को राहत, अलग काउंटर के साथ जांच और इलाज में प्राथमिकता

पटना पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में बुजुर्गों और दिव्यांगों...

यीडा का बड़ा फैसला, जेवर में 500 एकड़ का मेडिकल हब और 480 एकड़ की यूनिवर्सिटी टाउनशिप

लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'विकसित उत्तर प्रदेश' और 1...

स्वतंत्रता दिवस समारोह में तृषा के साथ बैठे विजय, DMK के मुखपत्र ने उठाए सवाल

चेन्नई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस...

यमुनानगर में अवैध कब्जों पर कसेगा शिकंजा, 76 कॉलोनियों के नियमितीकरण पर भी मंथन

 यमुनानगर अवैध निर्माण, कब्जों, लाल डोरा क्षेत्र की संपत्तियों, 76...