भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में यूपी के 8 चेहरे, स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी को बड़ी जिम्मेदारी

Date:

लखनऊ
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान हो गया है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल हैं। जिसमें कई नए चेहरों को भी जगह मिली है। बात अगर यूपी के मद्देनजर करें तो 8 लोगों को नई टीम में जगह मिली है। जिसमें स्मृति ईरानी, रेखा वर्मा, हरीश द्विवेदी समेत आठ लोग शामिल हैं।

रेखा वर्मा
यूपी की धौरहरा की पूर्व सांसद रेखा वर्मा को लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रेखा वर्मा धौरहरा लोकसभा सीट से वर्ष 2014 और 2019 में लगातार दो बार सांसद चुनी गई थीं। उन्हें वर्ष 2019 में पहली बार भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था। संगठन में उनकी मजबूत पकड़ और सक्रिय भूमिका के कारण पार्टी ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताया है।

प्रो. तारिक मंसूर
प्रो. तारिक मंसूर को उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। अभी यूपी विधान परिषद के सदस्य हैं। एमएलसी बनने से पहले वो 6 साल तक अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर रहे। तारिक मंसूर के पहले से ही भाजपा और आरएसएस के नेताओं के साथ करीबी संबंध रहे हैं। नितिन नवीन की टीम में उनको बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

हरीश द्विवेदी
बस्ती से दो बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। 2004 में वो सक्रिय रूप से बीजेपी के लिए काम करना शुरू किया था। साल 2012 में उन्होंने सबसे बस्ती सदर (विधानसभा क्षेत्र) से चुनाव लड़ा, लेकिन वो बीएसपी के उम्मीदवार जितेंद्र कुमार से हार गए थे और तीसरे स्थान पर रहे थे। हालांकि, वो साल 2014 में बस्ती से 16वीं लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज कर पहली बार सांसद बने थे।

स्मृति ईरानी
बीजेपी के नई टीम में स्मृति ईरानी को महामंत्री का पद दिया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और अमेठी की पूर्व सांसद को बड़ी जिम्मेदारी दी है। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्‍होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हराकर रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी। 2003 में वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं और 2004 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने दिल्‍ली के चांदनी चौक से भाजपा प्रत्‍याशी के रूप में प्रसिद्ध कांग्रेस नेता और सुप्रीम कोर्ट के वकील कपिल सिब्‍बल के खिलाफ चुनाव लड़ा था। 2011 में स्‍मृति, गुजरात से राज्‍यसभा के सदस्‍य के रूप में निर्वाचित हुईं थी।

भोला सिंह, संगीता यादव को भी जिम्मेदारी
इसके अलावा अगर नए चेहरों की बात करें तो भोला सिंह को सचिव, संगीता यादव को सचिव, अमरपाल मौर्या को ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष और कुंबर बसित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिलाओं की सुरक्षा को योगी सरकार की नई मजबूती, 181 नं. हेल्पलाइन को मिली 20.70 लाख की वित्तीय मंजूरी

लखनऊ  उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण...

बेटियों के जन्म से शिक्षा तक बदली तस्वीर, 11 साल में 918 से बढ़कर 929 हुआ लिंगानुपात

चंडीगढ़  हरियाणा के पानीपत से 22 जनवरी 2015 को शुरू...

सीएम योगी के विजन से यीडा में 500 एकड़ में आकार लेगी ‘जापानी सिटी’

लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश को देश का...

20 अगस्त से शुरू होगा राजस्थान विधानसभा का सत्र, 18 अगस्त को होगी सर्वदलीय बैठक

 जयपुर  राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोलहवीं राजस्‍थान...