भोपाल: होटल ठप होने के बाद तनाव में आई महिला की मौत, आत्महत्या के मामले की जांच जारी

Date:

भोपाल.

छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शिवनगर में होटल का कारोबार मंदा पड़ने से परेशान एक महिला होटल संचालिका ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में मामला आर्थिक तनाव से जुड़ा माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार मृतका क्रांति ठाकुर (35) शिवनगर में अपने परिवार के साथ रहती थीं। परिवार का चाय-नाश्ते का होटल है, जिसका संचालन महिला और उसका पति मिलकर करते हैं। पति ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ समय से होटल का कारोबार ठीक नहीं चल रहा था। आय में लगातार गिरावट आने के कारण क्रांति मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थीं।

फंदे पर लटकी मिली महिला
घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर पर नहीं थे। जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो क्रांति फंदे पर लटकी मिलीं। उन्हें तत्काल नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छोला मंदिर थाना पुलिस ने मौत के कारणों की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म, जयपुर में बढ़ी हलचल; CM ने पुलिस को दिए सख्त निर्देश

जयपुर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा राजस्थान सरकार को दिया...

CM बोले- अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी ने 32 साल की उम्र में तिरंगा फहराकर दी शहादत

भारत माता के महान सपूत, अमर शहीद गुलाब सिंह...

विधायक रोहित पवार के PA की बेटी की संदिग्ध मौत, मां से रूठकर निकली थी घर; नाले में मिला शव

 बारामती महाराष्ट्र के बारामती में विधायक रोहित पवार के पीए...