भोपाल: होटल ठप होने के बाद तनाव में आई महिला की मौत, आत्महत्या के मामले की जांच जारी

Date:

भोपाल.

छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शिवनगर में होटल का कारोबार मंदा पड़ने से परेशान एक महिला होटल संचालिका ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में मामला आर्थिक तनाव से जुड़ा माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार मृतका क्रांति ठाकुर (35) शिवनगर में अपने परिवार के साथ रहती थीं। परिवार का चाय-नाश्ते का होटल है, जिसका संचालन महिला और उसका पति मिलकर करते हैं। पति ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ समय से होटल का कारोबार ठीक नहीं चल रहा था। आय में लगातार गिरावट आने के कारण क्रांति मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थीं।

फंदे पर लटकी मिली महिला
घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर पर नहीं थे। जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो क्रांति फंदे पर लटकी मिलीं। उन्हें तत्काल नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छोला मंदिर थाना पुलिस ने मौत के कारणों की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Global Sugar Crisis: दुनिया में चीनी की किल्लत का खतरा, ब्राजील और खराब मौसम बने बड़ी वजह

 नई दिल्‍ली भारत में त्योहारों के मौसम शुरू होने के...

बारिश की बेरुखी से बांध सूखे, पिछले साल 286 के मुकाबले इस बार सिर्फ 40 बांध लबालब

 जयपुर राजस्थान में मानसून की बेरुखी का असर बारिश और...

कुशल युवा कार्यक्रम में बड़ा बदलाव, पुराने केंद्रों पर लटक सकता है ताला

पटना कुशल युवा कार्यक्रम के तहत बीते दस वर्षों से...