Jalandhar Encounter: पुलिस और शूटर के बीच चली गोलियां, इलाके में मचा हड़कंप

Date:

जालंधर.

जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, शहर के 66 फीट रोड स्थित सी.टी. इंस्टीट्यूट के पास गुरुवार को सी.आई.ए. स्टाफ और एक  शूटर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शूटर लब्बू के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, सी.आई.ए. स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी लब्बू उक्त इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की। आरोप है कि इस दौरान लब्बू ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इतने में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का संबंध एक गैंगस्टर गिरोह से बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि वह पिछले कुछ दिनों से डॉक्टरों को फोन कर कथित तौर पर रंगदारी मांग रहा था। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

लखनऊ अग्निकांड जांच तेज, एसआईटी ने नौकरशाही के बड़े अधिकारियों से मांगा जवाब अब

लखनऊ लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड मामले की जांच ने अब...

भू-माफिया और तस्करों की संपत्ति जांचेगा प्रशासन, शुरू हुआ अभियान

किशनगंज सीमावर्ती जिलों में अवैध कारोबार के जरिए अकूत संपत्ति...

Haryana News: NEET पेपर दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी, रोहतक में STF जांच के बाद मामला दर्ज

रोहतक. नीट परीक्षा के नाम पर कथित फर्जी प्रश्नपत्र दिखाकर...