Jalandhar Encounter: पुलिस और शूटर के बीच चली गोलियां, इलाके में मचा हड़कंप

Date:

जालंधर.

जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, शहर के 66 फीट रोड स्थित सी.टी. इंस्टीट्यूट के पास गुरुवार को सी.आई.ए. स्टाफ और एक  शूटर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शूटर लब्बू के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, सी.आई.ए. स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी लब्बू उक्त इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की। आरोप है कि इस दौरान लब्बू ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इतने में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का संबंध एक गैंगस्टर गिरोह से बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि वह पिछले कुछ दिनों से डॉक्टरों को फोन कर कथित तौर पर रंगदारी मांग रहा था। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CG News: उद्योगों को हर एक हेक्टेयर में लगाने पड़ेंगे ढाई हजार पौधे, सरकार ने जारी किए निर्देश

रायपुर. प्रदेश में उद्योगों को अपने प्रत्येक हेक्टेयर क्षेत्र में...

Punjab Congress Crisis: बागी नेता बैकफुट पर, भूपेश बघेल ने संभाली कमान, प्रियंका गांधी का भी आया कॉल

चंडीगढ़   पंजाब कांग्रेस में बगावत जारी है। नाराज नेताओं का...

विदुर नीति के 6 दुर्गुण छोड़ते ही खुलेंगे सफलता और धन के रास्ते

 महाभारत काल के प्रखर विद्वान और धृतराष्ट्र के महामंत्री,...